Zeenat Aman ने अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर कर गर्मी से निजात पाने का बताया नया तरीका, पूछा और कोई उपाय है क्या?

बढ़ती गर्मी से निजात पाने का एक्ट्रेस जीनत अमान ने एक नया तरीका बताया है। इसके लिए जीनत ने अपने एक फिल्म की एक बोल्ड फोटो शेयर करके पूछा है कि क्या इससे भी बढिया तरीका है गर्मी से बचने के लिए, हो तो बताइए

Zeenat Amans Way To Beat The Heat: गुजरे जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान अपने सोशल मीडिया के जरिए अक्सर लोगों को सरप्राइज देते रहती हैं। कभी को गुजरे जमाने के हिंदी सिनेमा के कुछ अनसुने फैक्ट्स बताकर फैन्स से पुराने दिनों की यादें ताज़ा कराती हैं। तो कभी कुछ और। अभी कुछ दिन पहले उन्होने फैशन सेन्स को लेकर अपने विचार फैन्स से साझा किए थे। जिसकों लोगों ने खूब पसंद किया था। अब एक्ट्रेस ने लोगों को गर्मी से बचने का एक तरीका बताया है। ये तरीका ऐसा है कि इससे टेंपरेचर और बढ़ गया है।

दरअसल जीनत अमान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी बोल्ड फोटो शेयर की है। ये फोटो हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म सत्यम् शिवम् सुंदरम् की है। जिसमें जीनत का लुक तब काफी विवादों में रहा था क्योंकि जीनत ने इस फिल्म के लिए काफी बोल्ड ड्रेसेस पहनी थी। इन्ही में से एक बोल्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो भीषण गर्मी से बचने के लिए एक्ट्रेस ने शेयर किया है। जो फर्श पर चटाई बिछाकर लेटी हुई हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि यहां बहुत बहुत गर्मी है, रूपा से कुछ सीखिए। गर्मी से बचने का सिर्फ यही एक तरीका है।

जीनत अमान के इस पोस्ट पर आम लोगों के साथ ही कई बड़े बड़े सेलेब्स ने कमेंट्स किए हैं। अनिल कपूर के भाई संजय कपूर ने इस पर रियक्ट करते हुए लिखा है कि चिंपू और मैंने सत्यम् शिवम् सुंदरम् को आरके स्टूडियो में 20 बार देखी थी। मुझे याद है कि राज अंकल ने आपकी इन तस्वीरों को आपके लुक टेस्ट के तौर पर रखा था जो बहुत स्टनिंग लग रही थी। तो वहीं फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने लिखा है कि मुझे आपका रस्टिक लुक इस फिल्म में स्टनिंग लगा था और इसका म्यूजिक मुझे बहुत पसंद आया था।

इसके अलावा कई सारे सेलेब्स जैसे श्वेता बच्चन,मृणाल ठाकुर,करण जौहर और सान्या मल्होत्रा आदि ने जीनत के इस लुक पर फायर इमोजी शेयर करके प्यार बरसाया है। आपको बता दें कि जीनत अमान की ये फिल्म सत्यम् शिवम् सुंदरम् 1978 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जीनत को लुक को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस फिल्म में शशी कपूर और जीनत अमान लीड रोल में थी। गीत संगीत के साथ ही ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। कहते हैं पहले इस फिल्म के लिए राजकपूर किसी और को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन ऑडिशन के समय जीनत इसी तरह के बोल्ड लुक में पहुंची थी। जिसे देख सभी हैरान थे। इसके बाद क्या हुआ बताने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़े: Akshay Kumar ने OMG 2 की रिलीज डेट की घोषणा, अब Ranbir Kapoor की फिल्म Animal किसी और दिन होगी रिलीज

Latest Posts

spot_img

you may like