Yash Kumarr और Zoya Khan आने वाली नई भोजपुरी फिल्म “मर्यादा सात फेरों की” में मचाएंगे धमाल, मुहुरत के साथ शूटिंग हुई शुरू

भोजुपरी सिनेमा के मशहूर अदाकार यश कुमार और जोया खान व मिथिला पुरोहित की लीड भूमिकाओं से सजी फिल्म मर्यादा सात फेरों की जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है

Yash Kumarr New Bhojpuri Film Maryada Saat Feron Ki: भोजुपरी सिनेमा के मशहूर अदाकार यश कुमार और जोया खान व मिथिला पुरोहित की लीड भूमिकाओं से सजी फिल्म मर्यादा सात फेरों की जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। बीते दिनों इस फिल्म को मुहुरत उत्तर प्रदेश के कुशीनगर ज़िले में किया गया। साथ ही शूटिंग भी शुरू कर दी गई है। पारिवारिक ताने बाने को केंद्र में रखकर इस फिल्म की कहानी को बुना गया है।

इस फिल्म का निर्माण आभ्या आराध्या फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है जिसके निर्माता कुणाल किशोर है। फिल्म के निर्माता कुणाल किशोर ने बताया कि आधुनिकता की इस चकाचौंध में युवा पीढ़ी विवाह के सात फेरों की मर्यादा को भूल रहे है। हिंदू धर्म के रीति रिवाजों में सात फेरों की क्या महत्वा है, इससे आज की जेनरेशन अनभिज्ञ है। यही विषय हमारी फिल्म का उद्देश्य है ताकि आज की युवा पीढ़ी हमारी फिल्म के माध्यम से सात फेरों और रिश्तों की मर्यादा को समझे और अपने जीवन में बदलाव लाए।

फिल्म में केंद्रीय भूमिका में हरफनमौला एक्टर यश कुमार, जोया खान और मिथिला पुरोहित है। बाकी बात यश कुमार की करें, तो वो हमेशा एक अलग किरदार करते नजर आते है और आप लोगो ने उन्हें कई अलग किरदारों को निभाते हुए देखा होगा। अब इस फिल्म में उनका ये नया अवतार दर्शकों को लुभाने में किस कदर कारगर होगा ये फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। फिल्म की इस रोचक कहानी को संदीप स्वरांश ने लिखा है और फिल्म का निर्देशन कर रहे है विष्णु शंकर बेलू जो एक बेहतरीन निर्देशक के साथ साथ एक लाजवाब अभिनेता भी है।

फिल्म में गीत संगीत की बात करे तो फिल्म में बहुत ही खूबसूरत गीत संगीत है जिसे अपनी धुनों से साजन मिश्रा ने सजाया है। फिल्म का छायांकन विजय मंडल कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में यश कुमार,जोया खान,मिथिला पुरोहित के अलावा अनूप अरोड़ा,नीलम पांडेय,संजय वर्मा,जय प्रकाश सिंह,परी सिंघानिया, सोनल त्रिवेदी आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।

ये भी पढ़े: Akshara Singh फिल्म Jyoti की मुहुरत शूटिंग पर शादी के सवाल पर भड़की, बोली पकाऊ सवालों के लिए कोई जगह नहीं

Latest Posts

spot_img

you may like