The Kerala Story के बाद अब फिल्म 72 Hoorain को लेकर विवाद शुरू, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रिया

एक्ट्रेस अदा शर्मा की लीड भूमिका से सजा फिल्म द केरल स्टोरी के विवाद के बाद अब एक और फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस फिल्म का नाम है 72 हूरें। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है

Ashok Pandit Upcoming Movie 72 Hoorain Controversy: एक्ट्रेस अदा शर्मा की लीड भूमिका से सजा फिल्म द केरल स्टोरी के विवाद के बाद अब एक और फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस फिल्म का नाम है 72 हूरें। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। जिसे लेकर सोशल मीडिया व दूसरे प्लेटफॉर्म पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आमिर बशीर और नम्रता दीक्षित की लीड भूमिका से सजी इस फिल्म के डायरेक्टर दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह हैं। जबकि इस फिल्म के सह निर्माता अशोक पंडित हैं।

निर्माता अशोक पंडित ने फिल्म 72 हूरें का पहला लुक जारी करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर लिखा है कि जैसा कि हमने वादा किया था। हाजिर है फिल्म 72 हूरें का पहला लुक, उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा। अशोक पंडित ने आगे लिखा है कि क्या होगा अगर आप आतंक के आकाओं के वादों कि 72 हूरों से आपकी मुलाकात होने के बजाए एक क्रूर मौत का शिकार हो जाए। पेश है हमारी आने वाली फिल्म 72 हूरें का पहला लुक। ये फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म के पहले लुक में भी आतंकी सरगनाओं के नाम के साथ वादों का सपना दिखाया गया है। जिससे वो भोले भाले लोगों को मिस गाइड करते हैं।

सोशल मीडिया पर इसे लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। एक ने लिखा है कि बहुत बढ़िया खबर हैं, उम्मीद है कि राणा अय्यूब और बरखा दत्त को भी इसमें रोल मिला होगा। एक दूसरे ने लिखा है कि अशोक जी बहुत बहुत बधाई, उम्मीद है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। इसके अलावा कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं। जिन्होने सख्त टिप्पणियां की हैं। एक के मुताबिक नफरत को चरम पर ले जाने के लिए कली ने आपको चुना है अशोक पंडित जी। कली असुर है जो सभी युगों में सबसे शक्तिशाली असुर हैं, जो मानवों के बीच में रहकर मानवों से बड़े- बड़े पाप करवाता हैं। दूसरे ने लिखा है कि इन्हे मुस्लिमों के नाम से पैसे कमाने हैं, जनता सब समझ चुकी है। ये ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला है।

अशोक पंडित के इस पोस्ट पर द कश्मीर फाइल्स के निर्माता-निर्देशक ने विवेक अग्निहोत्री ने भी अपनी राय जाहिर की है। विवेक ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि बधाई हो अशोक जी ये फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी। ऑल द बेस्ट। 7 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर कौन क्या कुछ कहना है, अब ये देखना बाकी है।

ये भी पढ़े: Ramayan के लक्ष्मण Sunil Lahri ने Adipurush के लक्ष्मण Suuny Singh को लेकर कही बड़ी बात, शेयर किया अपना अनुभव

Latest Posts

spot_img

you may like