Kajal Raghwani का ये सुपर देसी लुक हुआ वायरल, चुल्हे पर चाय बनाती आ रही हैं नजर

एक्ट्रेस काजल राघवानी की एक फोटो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो देसी पहनावे में चुल्हे पर चाय बनाकर गिलास में उसे छान रही है

Kajal Raghwani Desi Look Goes Viral: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस काजल राघवानी आजकल खूब सुर्खियों में हैं। उनकी हाल ही में प्रदीप पांडे चिंटू के साथ एक फिल्म इश्क रिलीज हुई है। जिसको दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। पिछले महीने इस फिल्म की रिलीज से पहले काजल राघवानी एक फिल्म की शूटिंग करते वक्त घायल हो गई थी। जिसकी वजह से वो फिल्म इश्क के मीडिया कॉन्फ्रेंस में नहीं आ पाई थी। बहरहाल काजल राघवानी अब बिलकुल फिट हो गई हैं और अपने फिल्म की शूटिंग पर लौट आई हैं।

एक्ट्रेस काजल राघवानी की एक फोटो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो देसी पहनावे में चुल्हे पर चाय बनाकर गिलास में उसे छान रही है। काजल के फैन्स को उनका ये रूप काफी पसंद आया है। और उस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स काजल को काफी प्यार दे रहे हैं। एक ने लिखा है कि अब लागेलु सुनरी मुनरी तो वहीं एक दूसरे ने लिखा है कि मैं भी हूं चाय पीने के लिए। एक ने लिखा है कि आपके हाथ का पानी मिल जाए तो वो अमृत के समान होगा। चाय की बात ही अलग है। इसके अलावा एक ने ये भी लिख दिया है कि पवन भैया और काजल भोजपुरी के बेस्ट कपल हैं।

सोशल मीडिया पर आम यूजर्स के साथ ही भोजपुरी के कई सेलेब्स ने भी कमेंट्स किया है। भोजपुरी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा रहे देव सिंह ने लिखा है बुलाइए तो सही। काजल ने इसका जवाब भी दिया है और कहा कि जल्द ही बुलाते हैं। काजल राघवानी इन दिनों एक दिन की सास फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में कुशीनगर का एक वीडियो भी काजल ने शेयर किया था और भोजपुरी सांसद व अभिनेता रवि किशन के साथ भी उन्होने मुलाकात का फोटो शेयर किया है।

खबर ये भी है कि काजल राघवानी देवरानी और जेठानी की भी शूटिंग कर रही है। और हुए फोटो का लुक इसी फिल्म का है। जिसमें काजल राघवानी देसी अवतार में है। एक वीडियो में तो खिंचड़ी व सब्जी वगैरह बना रही थी। काजल की ये दोनों ही फिल्म एक बेहतरीन कहानी से लबरेज हैं। जिसे देखना काफी दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़े: Yamini Singh भोजपुरी फिल्मों में हीरो के बराबर वाले किरदार निभाना चाहती हैं, बोली हीरो की साइड हीरोइन नहीं बनना

Latest Posts

spot_img

you may like