भोजपुरी स्टार Pradeep Pandey ला रहे हैं ईद वाली Ishq, 21 अप्रैल को मचेगा परदे पर गदर

एक तरफ जहां बॉलीवुड में इस ईद सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज को तैयार हैं। वहीं बंगाली फिल्म चेंगिंज और भोजपुरी फिल्म इश्क भी रिलीज होने वाली है

Pradeep Pandey Aka Chintu Ishq: एक तरफ जहां बॉलीवुड में इस ईद सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज को तैयार हैं। वहीं बंगाली फिल्म चेंगिंज और भोजपुरी फिल्म इश्क भी रिलीज होने वाली है। भोजपुरी फिल्म इश्क में स्टार प्रदीप पांडे चिंटू एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ परदे पर गदर मचाने को तैयार हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता प्रदीप पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स को दी है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म इश्क का पोस्ट शेयर करते हुए प्रदीप पांडे चिंटू ने लिखा है कि 21 अप्रैल को इश्क पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ईद मुबारक के मौके पर ये ईद वाली इश्क। लव यू ऑल। ईद पर रिलीज हो रही चिंटू की ये फिल्म कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को कड़ी टक्कर दे सकती है। प्रदीप पांडे की इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार आर पांडे ने किया है।

भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडे एक अवार्ड विनर अभिनेता हैं और वो 21 अप्रैल को एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ इश्क लड़ाते नजर आएंगे। काजल के साथ प्रदीप पांडे की पहले भी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। दोनों की जोड़ी को परदे पर देखना लोग खूब पसंद करते हैं। अब देखना ये है कि प्रदीप पांडे की इश्क और किसी का भाई किसी की जान दोनों में से बॉक्स ऑफिस पर कौन माजी मारता है। इश्क फिल्म के पोस्टर को देखे, तो ये कहा जा सकता है कि इसमें हिंदू मुस्लिम प्रेम कहानी को दिखाया गया है क्योकि पोस्टर में काजल राघवानी हिजाब पहने हुए नजर आ रही हैं।

एक्शन पैक्ड इस ड्रामा फिल्म में प्रदीप पांडे का जबरदस्त एक्शन हमें देखने को मिलेगा तो वहीं काजल अपने हुस्न के जादू से दर्शकों को निहाल करेंगी। वैसे प्रदीप पांडे भोजपुरी के व्यस्तम अभिनेताओं में से एक हैं। उनके पास कई सारे प्रोजक्ट्स हैं जिनमें विवाह 3,पड़ोसन,होते होते प्यार हो गया,बेटा भाग्य से बेटी सौभाग्य से,दिल सच्चा और चेहरा जैसी फिल्में शामिल हैं। तो इस ईद पर तैयार हो जाइए काजल राघवानी का रोमांस और प्रदीप पांडे चिंटू का एक्शन अवतार देखने के लिए।

ये भी पढ़े: Akanksha Dubey का आखिरी गाना Ara Ke Haweli हुआ रिलीज, फैन ने Pawan Singh को बोला जातिवाद फैला रहे हो

Latest Posts

spot_img

you may like