शादी की अफवाहों के बीच Parineeti Chopra का पुराना बयान वायरल, कहा था कभी नहीं करूंगी नेता से शादी

सगाई, शादी की अफवाहों के बीच अब परिणीति का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वो कह रही है कि वो किसी नेता से कभी शादी नहीं करेंगी

Parineeti Chopra Old Interview Viral: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आजकल आप सांसद राघव चढ्ढा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। कई बार उन्हे राघव चढ्ढा के साथ स्पॉट किया गया है। तो कुछ ने तो परिणीति और राघव को बधाई भी दे दी है। अब ये बधाई किस लिए थी। इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है, लेकिन इस बारे में लगातार खबरें आ रही हैं। परिणीति हाल ही में राघव के साथ फिर स्पॉट की गई हैं। मुंबई के बजाए परिणीति आजकल दिल्ली के गलियारों में ज्यादा घूम रही हैं। सगाई, शादी की अफवाहों के बीच अब परिणीति का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वो कह रही है कि वो किसी नेता से कभी शादी नहीं करेंगी।

ये वीडियो एक फिल्म प्रमोशन के दौरान का है। जिसमें परिणीति सिध्दार्थ मल्होत्रा के साथ की फिल्म जबरिया जोड़ी का प्रमोशन कर रही थी तब 2019 में इस दौरान उन्होने कहा था कि वो कभी किसी पॉलिटिशियन से शादी नहीं करेंगी। वायरल हो रहे वीडियो में एंकर के द्वारा शादी को लेकर परिणीति से सवाल भी किए जाता हैं और पूछा जाता है कि वो किस सेलीब्रेटी से शादी करना चाहती हैं। इस परि ने अपने ही अंदाज़ में ब्रैड पिट का नाम लिया था।

फिर शो के होस्ट ने जब किसी राजनेता से शादी करने पर सवाल पूछा, तब परिणीति का जवाब था कि बहुत सारे ऑप्शन हैं। लेकिन वो कभी किसी राजनेता से शादी नहीं करेंगी। इसी इंटरव्यू में परिणीति से उनके पार्टनर की क्वालिटी के बारे में भी पूछा गया जिसपर उन्होने जवाब दिया कि जो उनकी रिस्पेक्ट करे,फनी हो और गुड स्मेल का होना चाहिए।

वैसे परिणीति एक बार फिर से राघव चढ्ढा के साथ स्पॉट हुई हैं। परिणीति की बहन प्रियंका भी अपने पति के साथ इन दिनों मुंबई में हैं। ऐसे में ये भी अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि हो सकता है, शादी की बात सही हो और इस दौरान प्रियंका परिणीति की शादी अटेंड करें। पर इसे लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अब परिणीति और राघव चढ्ढा की शादी की खबरों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। देखना ये दिलचस्प होगा कि कब इसकी आधिकारिक घोषणा होती है ,लेकिन अब इतना तो तय हो गया है कि परि और राघव जल्द ही कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: Rekha ने Amitabh Bachchan की पोती Aaraddhay को लगाया गले, सास जया बच्चन की यूजर्स ने लगाई क्लास

Latest Posts

spot_img

you may like