Rakhi Sawant को मिला Kashmera Shah का सपोर्ट, बोली Adil को तो मैं….

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने राखी सावंत को सराहा देते हुए कहा है कि राखी तुम चिंता न करना अब मैं आ गई हूं। दोनों मिलकर आदिल खान को देख लेंगे

Kashmera Shah On Rakhi Sawant: एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के बाद अब लगता है राखी सावंत को एक और दोस्त मिल गया है। एक पार्टी में पैपराजी से बात करते हुए राखी की उस दोस्त ने उनके पति आदिल को देख लेने की धमकी तक दे डाली। जानते हैं राखी का ये दोस्त कौन है। ये हैं मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा शाह। कश्मीरा शाह बीती रात अपने पति कृष्णा अभिषेक के साथ एक पार्टी में नजर आई। पार्टी के बाद नशे में टल्ली हुई कश्मीरा शाह ने पहले पैपराजी को जमकर पोज दिए।

कश्मीरा शाह ने हद तब कर दी, जब उन्होने पैपराजी के सामने ही पति कृष्णा को एक नहीं बल्कि कई बार किस कर सभी को चौंका दिया। हालाकि वहां मौजूद प्रियंका चौधरी व उनके पति कृष्णा कश्मीरा को संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कश्मीरा के कदम लड़खड़ाए जा रहे थे। बाद में पति कृष्णा ने वाइफ कश्मीरा को संभाला लेकिन जाते जाते कश्मीरा ने राखी को लेकर बड़ा बयान दे दिया। कश्मीरा के इस बयान से राखी को तसल्ली जरूर मिलेगी। पैपराजी के सामने अचानक कश्मीरा ने तेज़ आवाज़ में पूछा कि राखी सावंत क्या कर रही हैं। आदिल को तो मैं देख लूंगी। मैं वापस आ गई हूं।

कश्मीरा ने ये भी कहा कि मैं यहां नहीं थी। राखी की मां गुजर गई। मैं उसके लिए दुखी हूं, लेकिन मैं राखी के साथ खड़ी हूं। आदिल की तो मैं बैंड बजा दूंगी। इतना कहकर कश्मीरा शाह चली गई। आपको बता दें कि राखी सावंत हाल ही में आदिल खान के घर मैसूर भी गई थी। राखी को वहां आदिल के घर में उनके ससुर ने घुसने नहीं दिया। बाद में राखी सावंत मैसूर से वापस आ गई और अपने शूटिंग के काम में व्यस्त हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक राखी एक वीडियो गाने की शूटिंग कर रही हैं। जिसमें उनकी शादी के बाद लाइफ में आई परेशानियों की झलक देखने को मिलेगी। इस वीडियो में राखी के पति आदिल का किरदार सनी सचदेव निभा रहे हैं।

ये भी पढ़े: Selfiee Box Office Collection: Akshay-Emraan की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

Latest Posts

spot_img

you may like