Sunny Deol की Gadar 2 के सेट से वीडियो लीक, इस बार हैंडपंप नहीं बल्कि पूरा खंभा उखाड़ मचाएंगे गदर

अभिनेता सनी देयोल की फिल्म गदर 2 की शूटिंग आजकल चल रही है। इस फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग का वीडियो लीक हो गया है। जिसमें सनी देयोल एक खंभे को उखाड़ते नजर आ रहे हैं

Sunny Deol Gadar 2 Shooting: अभिनेता सनी देयोल आजकल अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गदर 2 इसी साल अगस्त महीने में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म मेकर जल्द से जल्द इस फिल्म की शूटिंग करना चाह रहे हैं, ताकि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू हो सके। गदर 2 की कहानी और फिल्म में होने वाले एक्शन सीन्स को लेकर भी दर्शक खूब एक्साइटेड हैं, क्योकि इससे पहले 2001 में रिलीज हुई गदर के एक्शन लोगों ने काफी पसंद किए थे। जिसमें सनी देयोल ने पाकिस्तान में जाकर हैंडपंप ही उखाड़ दिया था।

सनी देयोल की गदर की सीक्वेल गदर 2 में भी कुछ ऐसे ही एक्शन सीन्स होने वाले हैं जिसे दर्शक खूब एंज्वॉय करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग सेट से कुछ इसी तरह का एक लीक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सनी देयोल एक खंभे को उखाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सनी देयोल और एक्ट्रेस को रस्सी से खंभे में बांध दिया गया है और आगे पीछे पुलिस पहरा दे रही है। सनी देयोल जब गुस्से में खंभे को उखाड़ते हैं तो वो दो टुकड़ों में बंट जाता है। और सेट पर खंभे के टूटने का गुबार फैल जाता है। फिल्म के शूटिंग सेट से किसी ने एक्शन सीन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। जो अब वायरल हो गया है।

ये पहली बार नहीं है, जब इस फिल्म का कोई वीडियो लीक हुआ हो। इससे पहले भी कुछ वीडियो लीक हो चुके हैं। जो इस फिल्म का सस्पेंस कम कर रहे हैं। वैसे बात अगर इस फिल्म के पहले लुक की करें, तो वो जारी हो चुका है। सनी देयोल के अलावा इस फिल्म में अमीषा पटेल और गदर एक प्रेम कथा में बेटे का किरदार निभा चुके उत्कर्ष शर्मा भी नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक सिनेमा घरों में ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Sidharth-Kiara Marriage: परिवार के साथ जैसलमेर के लिए रवाना हुई Kiara

Latest Posts

spot_img

you may like