Pathaan रिलीज से पहले SRK और John Abraham में टेंशन की खबर, अभिनेता ने दी अब सफाई

अभिनेता जॉन अब्राहम के नाराज़ होने की खबर ने फिल्म पठान की रिलीज से पहले एक और विवाद पैदा कर दिया है। हालाकि जॉन ने इसे लेकर अपनी सफाई दे दी है

Pathaan Movie Controversy Row: अभिनेता शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण स्टार पठान फिल्म 25 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का ट्रेलर आउट हो चुका है। जिसको लोगों ने खूब पसंद किया है।शाहरूख खान के नये अवतार को खास तौर पर उनके फैन्स पसंद कर रहे हैं। शाहरूख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मौजूदगी भी लोगों को इंटरटेन कर रही है। एक तरफ जहां पठान के रिलीज की तैयारी चल रहा है, वहीं दूसरी ओर पठान के ट्रेलर से इस फिल्म विलेन जॉन अब्राहम नाराज़ बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जॉन अब्राहम एक इवेंट के दौरान जब मीडिया ने पठान फिल्म के ट्रेलर और शाहरूख खान से जुड़ा सवाल पूछा तो जॉन ने इस सवाल को इग्नोर कर दिया।

जॉन अब्राहम द्वारा शाहरूख पर पूछे सवाल पर रियक्ट न करने से ये गॉसिप बॉलीवुड के गलियारे में फैल गई कि जॉन कहीं न कहीं पठान ट्रेलर से नाराज़ है। अपवाहों की माने तो ट्रेलर में शाहरूख खान को ज्यादा अहमियत दी गई है जबकि जॉन को कम। मीडिया में जैसे ही ये खबर फैली, पठान फिल्म को लेकर एक और विवाद पैदा होने के डर से जॉन ने तुरंत इस पर अपनी सफाई पेश कर दी ताकि लोगों को लगे उनके और शाहरूख खान वे फिल्म मेकर के बीच कोई टेंशन नहीं है।

जॉन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सिनेमा में मेरे इतने सालों में, ये जो मूमेंट हैं, वो काफी स्पेशल हैं।ये शानदार है कि आप सभी ने पठान के ट्रेलर को इतना प्यार दिया है।इस मूवी को बनाने में काफी मेहनत की गई है। मैं ये देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं जो सिध्दार्थ आनंद ने मेरे और फिल्म के साथ किया है। मैं पठान को लेकर बहुत कुछ कहना चाहता हूं लेकिन नहीं, चलिए अब 25 जनवरी का इतंजार करते हैं।एक बार फिर से पठान को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।

जॉन ने कहीं न कहीं ये इशारा कर दिया है कि उन्हे किसी बात को लेकर नाराजगी नहीं है। आपको बता दें कि पठान को लेकर पहले ही इतना विवाद हो चुका है। इसलिए लगता है कि जॉन ऐसे किसी झमेले में नहीं पड़ना चाहते हैं। खैर अब ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता लग पाएगा कि आखिर जॉन की नाराजगी की वजह क्या थी। हमें भी इंतजार है अब 25 जनवरी का, जब ये फिल्म रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan ने इवेंट में गाया DDLJ का गाना, सिग्नेचर पोज देकर पूरी की फैंस की खाव्हिश

Latest Posts

spot_img

you may like