‘मैं उन्हें ‘किस’ करते ही घबरा गई थीं..’ जब Sunny के साथ काम करने पर बोली थीं Meenakshi Seshadri!

मीनाक्षी और सनी देओल ने फिल्म 'घायल', 'घातक' सहित कई फिल्मों में काम किया और दोनों की जोड़ी खूब पॉपुलर हुई थी।

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री और सनी देओल की जोड़ी काफी पॉप्युलर है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और दर्शक ने भी इन्हें खूब प्यार दिया। मीनाक्षी ने कुछ दिन पहले सनी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया था। इसके साथ उन्होंने फिल्म में किसिंग सीन को लेकर भी खुलासा किया था, तो चलिए जानते हैं आखिर एक्ट्रेस ने क्या कहा?

हीरो से बनी थी टॉप एक्ट्रेस
बता दे मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्म ‘पेंटर बाबू’ से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म ‘हीरो’ से उन्हें सफलता हासिल हुई। बता दे यह फिल्म इतनी सुपरहिट हुई थी कि मीनाक्षी रातोरात सुर्ख़ियों में आ गई थी और उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। इसके बाद उन्होंने ऋषि कपूर, अनिल कपूर, गोविंदा, अमिताभ बच्चन जैसे टॉप अभिनेताओं के साथ काम किया। इसी बीच उन्होंने फिल्म ‘डकैत’ में भी काम किया जिसमें वह सनी देओल के साथ नजर आई थी। कहा जाता है कि फिल्म में सनी देओल के साथ उन्होंने किसिंग सीन भी दिया था जिसको लेकर वह काफी घबराई हुई थी।

कैसा रहा सनी के साथ काम करना?
पिछले दिनों हुए एक इंटरव्यू में एक्सपीरियंस को साझा करते हुए मीनाक्षी ने कहा था कि, ”फिल्म डकैत के दौरान हम दोनों ने एक रोमांटिक गाना किया, जिसमें हम एक नांव में थे और गाना शुरू होने से पहले उन्होंने मुझे किस किया। यह सच में किस था। यह मेरे लिए थोड़ा परेशान करने वाला था क्योंकि मैं बहुत रूढ़िवादी हूं।” एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, “सब कुछ इतनी आसानी से हो गया और मुझे लगता है कि यही वजह है कि मैंने उनके साथ जितनी भी फिल्में कीं, उनमें हमारे बीच अच्छी बॉन्डिंग और समझ रही।”

हालाँकि बाद में सेंसर ने इस सीन को काट दिया। बता दे मीनाक्षी और सनी देओल ने फिल्म ‘घायल’, ‘घातक’ सहित कई फिल्मों में काम किया और दोनों की जोड़ी खूब पॉपुलर हुई थी। हालांकि इसी बीच मीनाक्षी ने शादी रचा ली और वह विदेश शिफ्ट हो गई।

ये भी पढ़ें: Damini का यह सीन Meenakshi Seshadri के लिए रहा था सबसे कठिन, अभिनेत्री को कुछ समझ नहीं आ रहा था तो उन्होंने इस सीन के लिए अपनी मां की सहायता ली थी

Latest Posts

spot_img

you may like