‘TMKOC’ को फिर लगा बड़ा झटका, 16 साल बाद अब इस एक्टर ने शो को कहा अलविदा!

शो से अभी तक 'दयाबेन' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी और 'तारक मेहता' का किरदार निभाने वाले अभिनेता शैलेश लोढ़ा समेत कई कलाकार बाहर आ चुके हैं।

टीवी दुनिया का सबसे मशहूर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में नजर आने वाले जेठालाल से लेकर दयाबेन तक जैसे कई कलाकार है जो दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। शो शुरुआत से ही विवादों के साथ-साथ अन्य कारणों के कारण भी सुर्खियों में रहा है। अब इसी बीच खबर आई है कि शो में गोली का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने भी शो को अलविदा कह दिया है।

कुश शाह ने छोड़ा शो
दरअसल, लंबे समय से यह खबर सामने आ रही थी कि गोली का किरदार निभाने वाले अभिनेता कुश शाह इस शो को छोड़ने वाले हैं। हालांकि कई लोगों ने इसे अफवाह बताया था तो कई लोगों ने इस पर यकीन नहीं किया था। लेकिन अब खुद ही कुश शाह ने सामने आकर इसकी सच्चाई बयां कर दी है। उन्होंने कहा कि वह वाकई शो को छोड़ रहे है।

सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें उन्होंने कहा कि, “जब ये शो शुरू हुआ, आप और मैं पहली बार मिले थे, तब मैं बहुत छोटा था। आपने मुझे तब से बहुत प्यार दिया है। इस परिवार ने मुझे उतना ही प्यार दिया, जितना आपने दिया है। मैंने यहां बहुत सारी यादें बनाई हैं। यहां बहुत मजा किया है। मैंने यहां अपना बचपन बिताया है। मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता, श्री असित कुमार मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने मुझ पर बहुत भरोसा किया, मेरे किरदार को इतना दिलचस्प बनाया और हमेशा मुझे प्रेरित किया। उनके भरोसे के कारण ही आज कुश गोली बन पाया।”

असित मोदी ने की कुश की तारीफ
बता दे इस वीडियो में कुश तारक मेहता की टीम के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वही असित मोदी भी उन्हें केक खिलाते हुए दिखाई दिए। खास बात यह है कि इस दौरान असित मोदी कुश की तारीफ करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि बचपन से ही कुश गोकुलधाम सोसाइटी का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने अपना काम बहुत अच्छे से किया। बता दे इस दौरान कुश थोड़े भावुक नजर आए। गौरतलब है कि, शो से अभी तक ‘दयाबेन’ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी और ‘तारक मेहता’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता शैलेश लोढ़ा समेत कई कलाकार बाहर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: ‘संध्या बींदणी’ बन बनी TV की टॉप एक्ट्रेस, फिर एक फैसले ने बर्बाद किया करियर, अब इस शो से लौटीं Deepika Singh!

Latest Posts

spot_img

you may like