टीवी हो या फिर बॉलीवुड? ऐसे कई सितारे हैं जो इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद भी एक्टिंग की दुनिया से किनारा कर लेते हैं। कई सितारें आध्यात्मिक रास्ते पर निकल गए तो कई ऐसे हैं जो ग्लैमर इंडस्ट्री से पूरी तरह दुरी बना ली। इसी बीच टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी इंडस्ट्री छोड़ने का प्लान कर लिया है और वह अपने पति के साथ पहाड़ों में जा पहुंची है जहां पर उन्होंने अपना एक नया बिजनेस भी शुरू किया है। तो चलिए जानते हैं आखिर कविता कौशिक ने इंडस्ट्री को क्यों अलविदा कह दिया?
टीवी से बना ली दूरी
बता दें, कविता कौशिक टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पापुलर एक्ट्रेस है। उन्हें ‘एफआईआर’ और ‘कहानी घर घर की’ जैसे पॉपुलर शोज के लिए जाना जाता है। लेकिन पीछे कुछ सालों से उन्हें अच्छे रोल ऑफर नहीं हो रहे हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि, अब वह टीवी में काम नहीं करना चाहती है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, “टीवी तो मुझे करना ही नहीं है। मैं 30 दिन का काम नहीं कर सकती। मैं वेब शो या फिल्में करने के लिए तैयार हूं लेकिन मैं एक एवरेज दिखने वाली एक्ट्रेस नहीं हूं जो आसानी से हर तरह के रोल में ढल जाए। सिर्फ कुछ ही तरह के रोल हैं जो मेरी पर्सनैलिटी के काबिल हैं।”
उन्होंने कहा कि, “टीवी कंटेंट पर टीवी कंटेंट रिग्रेसिव लगता है। इसलिए मैं इसका हिस्सा नहीं बनना चाहती। एक समय था जब टीवी प्रोग्रेसिव था और हमारे पास कई तरह के शो थे। वहां वैराइटी थी और सभी के लिए एंटरटेनमेंट था। लेकिन अब जिस तरह का कंटेंट हम दिखा रहे हैं वो यंग जेनरेशन के लिए वाकई खराब है।”
पति के साथ शुरु किया न्य बिजनेस
बता दें, कविता कौशिक ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा भी रही हैं। आखिरी बार वे पंजाबी कॉमेडी-ड्रामा ‘कैरी ऑन जट्टा-3’ में नजर आई थीं। कहा जा रहा है कि, कविता ने अपने पति रोनित बिस्वास के साथ पहाड़ों में शांत जीवन जी रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि अब एक्टिंग से दूर वह अपने पति के साथ आयुर्वेदिक बिजनेस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि, उन्होंने मुंबई भी छोड़ दिया और यहां सिर्फ तभी आती हैं जब कोई शूटिंग करनी होती है।
ये भी पढ़ें: जब अचानक टॉप शो से बाहर हुई ये TV एक्ट्रेसेस, मेकर्स को लगा था बड़ा झटका, फैंस भी हुए थे दुखी!

