परवीन बॉबी के प्यार में ‘इंजीनियर’ की नौकरी छोड़ भारत आया था ये अंग्रेज शख्स, फिर बना इंडस्ट्री का खूंखार विलेन!

बॉब ने करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इसी बीच वह साल 2011 में 72 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण दुनिया को छोड़ गए।

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री परवीन बॉबी अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन के लिए भी काफी सुर्खियों में रही। कबीर बेदी से लेकर ऐसे कई अभिनेता रहे जिनके साथ परवीन का नाम जुड़ा। हालांकि किसी भी शख्स के साथ उनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। बहुत कम लोग जानते हैं कि परवीन बॉबी के प्यार में एक अंग्रेज शख्स भारत आ गया था और फिर उसने यही पर अपना नाम बना लिया। तो चलिए जानते हैं इस विलेन के बारे में

तस्वीर देखकर हो गए थे फ़िदा
तस्वीर में नजर आ रहा यह विलेन कई भारतीय फिल्मों में काम कर चुका है। इनका असली नाम रॉबर्ट जॉन क्रिस्टो था हालांकि लोग इन्हें बॉब के नाम से जानते हैं। 1938 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में जन्मे बॉब क्रिस्टो ने ‘गुमराह’, ‘नमक हलाल’, ‘कालिया’, ‘हादसा’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ जैसी फिल्मों में काम किया। वैसे उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में विदेशी या स्मगलर के ही किरदार निभाए थे और इन छोटे-छोटे किरदार से ही उन्हें सफलता हासिल हुई।

बॉब के करियर की शुरुआत कुछ ऐसी हुई की बॉब ने पहली बार टाइम मैगजीन के कवर पर परवीन बॉबी का फोटो देखा था और यह फोटो देखते ही वह उनके दीवाने हो गए थे। इतना ही नहीं बल्कि परवीन को लेकर उनके बीच ऐसा क्रेज आ गया था कि वह सीधे भारत चले आए।

ऐसे मिली थी परवीन बॉबी
यहां काफी छानबीन के बाद बॉब की मुलाकात एक फिल्म की यूनिट से हुई और बातों ही बातों में उन्होंने यह पता कर लिया कि ‘द बर्निंग ट्रेन’ के सेट पर परवीन बॉबी आने वाली है। इसी बीच बॉब ने कैमरामैन से दोस्ती कर ली और परवीन बॉबी को देखने के लिए वह सेट पर पहुंच गए। हालांकि जब उन्होंने परवीन को देखा तो वह थोड़े हैरान रह गए क्योंकि वह परवीन बॉबी को पहचान ही नहीं पाए।

फिर उन्होंने मैगज़ीन पर बनी लड़की को दिखाया तो परवीन बॉबी ने कहा कि, वह शूटिंग के अलावा मेकअप नहीं करती। इसके बाद परवीन बॉबी और बॉब में दोस्ती हो गई और फिर उन्होंने भारत में रहने का ही फैसला कर लिया। बता दे बॉब ने करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इसी बीच वह साल 2011 में 72 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण दुनिया को छोड़ गए।

ये भी पढ़ें: कभी फिल्मों की जान थीं Parveen Babi, प्यार में हर किसी से खाया धोखा, मौत के बाद घर में सड़ती रही लाश!

Latest Posts

spot_img

you may like