जब झूठी अफवाहों से घिरी इन सितारों की जिंदगी, बर्बादी पर पहुंचा था करियर, फिर ऐसे सामने आई सच्चाई!

सोनाक्षी सिन्हा ने मशहूर अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से अपने करियर की शुरुआत की। जब सोनाक्षी को पहली फिल्म देखा गया तो उनकी शक्ल देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

फिल्मी सितारे की जिंदगी उतनी भी आसान नहीं होती जितनी आसान हम सिनेमाघरों में देखते हैं। जी हाँ.. पर्दे के पीछे भी एक और पर्दा होता है जिसकी सच्चाई कम लोग ही जान पाते हैं। वहीं अब सोशल मीडिया का दौर शुरू हो चुका है, ऐसे में सितारों को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आती है। हालांकि जब छानबीन की जाती है तो यह झूठी निकलती है। आज हम बात करेंगे इंडस्ट्री से जुड़े कुछ ऐसे सितारों के बारे में जिनकी झूठी अफवाह फैली गई और जिनका असर सीधे-सीधे उनके करियर पर देखने को मिला। तो चलिए जानते हैं इन सितारों के बारे में…

शाहरुख़ खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘बादशाह’ शाहरुख खान का। बता दे शाहरुख खान एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया लेकिन करियर के बीच में उनको लेकर यह खबर सामने आई है कि वह मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि दोनों ने सीक्रेट तरीके से शादी रचाने का भी फैसला कर लिया था। बता दे उन दिनों प्रियंका और शाहरुख खान को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आई जिस पर शाहरुख और प्रियंका को आलोचना का सामना भी करना पड़ा। हालांकि बाद में यह अफवाह झूठी निकली।

सोनाक्षी सिन्हा
दूसरा नाम है पॉपुलर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का। सोनाक्षी सिन्हा ने मशहूर अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुआत की। जब सोनाक्षी को पहली फिल्म देखा गया तो उनकी शक्ल देखकर कई लोगों ने यह तक कह दिया कि वह रीना रॉय की बेटी है। दरअसल, एक समय पर सोनाक्षी सिन्हा के पिता यानी की मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय को डेट किया था लेकिन किसी पर कारणवश इनकी शादी नहीं हो पाई।

वहीं जब सोनाक्षी सिन्हा सामने आई तो कई लोगों ने यह तक कह दिया कि उनकी शक्ल रीना राय से मिलती है और वह रीना रॉय की ही बेटी है। हालांकि बाद में सोनाक्षी सिन्हा ने इसे केवल बेबुनियाद अफवाह बताया। हालाँकि इसकी वजह से सोनाक्षी के कैरियर पर गहरा असर देखने को मिला और आज भी इस बात को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है।

सुष्मिता सेन
वही पॉपुलर अभिनेत्री सुष्मिता सेन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की है हालांकि उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया है जिनका नाम अलीशा और रैनी है, लेकिन सुष्मिता को लेकर एक बार यह खबर उड़ चुकी है कि ये दो बेटियां उनकी सगी बेटियां है और उन्होंने सीक्रेट तरीके से शादी रचा ली। हालांकि बाद में सुष्मिता ने इन अफवाहों का खंडन किया। सुष्मिता का नाम ललित मोदी के साथ भी जुड़ चुका था, फिर बाद में इसे भी सुष्मिता ने अफवाह बताया।

ये भी पढ़ें: Biwi No.1 के 25 साल: Govinda ने Sushmita Sen की वजह से ठुकराई थी फिल्म?, Salman Khan नहीं थे पहली पसंद

Latest Posts

spot_img

you may like