वो चाहते थे मैं उनके पैरों में रहू.. जब राजेश खन्ना संग अपने अफेयर पर बोली थी एक्ट्रेस, 7 साल तक लिवइन में रहीं

रिपोर्ट की माने तो अंजू और राजेश खन्ना करीब 7 साल तक लिव इन में रहे थे और इन दोनों की शादी भी होने वाली थी लेकिन अचानक अंजू और काका का ब्रेकअप हो गया।

अपने दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। राजेश खन्ना ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। एक ऐसा भी दौर था जब राजेश खान के क़दमों की धूल से लड़कियां अपनी मांग भर लेती थी। वहीं उनकी कार को चूम-चूमकर लाल कर देती थी। जी हाँ..राजेश खन्ना को अपने फ़िल्मी करियर में खूब प्यार मिला। लेकिन उनकी निजी जिंदगी थोड़ी उथल पुथल रही। जहां उन्होंने डिंपल कपाड़िया से शादी तो की लेकिन बिना तलाक दिए डिंपल उनसे दूर हो गई। हालाँकि डिंपल से पहले उनकी जिंदगी में एक ऐसी हसीना थी जिनको वह किसी भी हालत में नहीं छोड़ना चाहते थे। खुद एक्ट्रेस ने भी इसका खुलासा किया था। तो चलिए जानते हैं काका की इस अधूरी प्रेम कहानी के बारे में…

कौन थी ये हसीना जिसे काका को हुआ था प्यार?
दरअसल, ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस मॉडल और फैशन डिजाइनर अंजु महेंद्रू है। जी हां.. अंजू महेंद्रू एक मशहूर कलाकार है जिन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा वह 70 के दशक में प्रिंट एडवर्टाइजमेंट का जाना माना चेहरा रह चुकी है।

अंजू महेंद्रू का नाम उन दिनों काफी सुर्खियों में रहा जब राजेश खन्ना को उन्होंने डेट किया था। रिपोर्ट की माने तो अंजू और राजेश खन्ना करीब 7 साल तक लिव इन में रहे थे और इन दोनों की शादी भी होने वाली थी लेकिन अचानक अंजू और काका का ब्रेकअप हो गया जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा सा मच गया था।

एक्ट्रेस ने खोले थे कई राज
वही अंजू महेंद्र ने एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना साथ अपने रिश्ते पर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि, ‘मैं उनसे प्यार करती थी, लेकिन चापलूसी नहीं कर सकती थी। उनकी एक फिल्म फ्लॉप क्या हुई, वो झल्ला गए थे। वे बहुत ज्यादा मूडी किस्म के आदमी थे मैं उनके पैरों में नहीं गिर सकती थी। वह मेरे लिए जतिन या जस्टिन थे। मैंने जिससे प्यार किया वह राजेश खन्ना या कोई सुपरस्टार नहीं थे।’ राजेश खन्ना से अलग होने के बाद अंजू महेंद्रू ने मशहूर क्रिकेटर गैरी सोबर्स से सगाई कर ली।

उन्होंने खुद इसका खुलासा करते हुए बताया था कि, “सच कहूं तो उस समय मैं काका के साथ रिश्ते में थी। हमारी किसी बात पर अनबन हुई थी और चिढ़कर मैंने गैरी से अफेयर कर लिया था। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि में गैरी को पसंद नहीं करती थी। मुझे नहीं पता कि अगर काका मेरी जिंदगी में वापस नहीं आए होते तो क्या होता? मैंने काका के घर से ही गैरी को फोन किया और सगाई तोड़ दी थी।”

इसके बाद काका अंजू के लिए और भी पजेसिव हो गए। उन्होंने बताया कि, “वो इतना ज्यादा शक करने लगा था कि मेरे घर पर फोन करके ये पूछता रहता था कि मैं कहां पर हूं…वो बस ये चाहता था कि मैं हमेशा उसका इंतज़ार करती रहूं।” बस इसके बाद से ही अंजू ने हमेशा के लिए राजेश खन्ना से दूरी बना ली। इसके बाद राजेश खन्ना डिंपल के करीब पहुंचे लेकिन उनकी शादी सफल नहीं रही। कुछ दिनों के बाद डिंपल उनसे अलग हो गई थी।हालांकि इन दोनों का कभी भी तलाक नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: Rajesh Khanna की इस आदत से परेशान रहते थे फिल्म मेकर्स, एक्टर की वजह से इस शख्स की खूब होती थी पिटाई!

Latest Posts

spot_img

you may like