रेडियो स्टेशन में मुलाकात, दोस्ती, फिर प्यार और फिर ‘विवाह’, बड़ी अनोखी है Amrita और RJ Anmol की प्रेम कहानी!

RJ अनमोल और अमृता ने करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन इसकी भनक मीडिया तक को नहीं लगने दी। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में सीक्रेट शादी कर ली।

अपनी सादगी, दिलकश अदायगी और भोलेपन से हर किसी का दिल जीतने वाली पापुलर एक्ट्रेस अमृता राव आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अमृता ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। वह बहुत ही सादगी के साथ जीवन जीती है और उन्होंने इतनी ही सादगी के साथ अपनी शादी भी रचाई। आज 15 मई को अमृता राव और उनके पति RJ अनमोल की शादी की सालगिरह है। तो चलिए जानते हैं कपल की खूबसूरत प्रेम कहानी के बारे में..

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
गौरतलब है कि अमृता राव एक पापुलर एक्ट्रेस रही है जिन्होंने ‘मैं हूं ना’, ‘विवाह’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया और लोगों ने उनकी सादगी और खूबसूरत एक्टिंग को भी खूब पसंद किया। अमृता और उनके पति RJ अनमोल की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। जी हां.. दोनों ने बहुत ही सीक्रेट तरीके से शादी रचाई। कई साल बीत जाने के बाद लोगों को उनकी शादी के बारे में पता चला।

रिपोर्ट की माने तो अमृता राव और RJ अनमोल की पहली मुलाकात रेडियो स्टेशन में हुई थी जहां पर अमृता अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थी। पहली मुलाकात में अनमोल और अमृता एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। इसके बाद इन दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी। अमृता को अनमोल की आवाज बहुत पसंद थी, वही अनमोल को अमृता की सादगी और खूबसूरती खूब पसंद आई थी, यहीं से दोनों के इश्क की शुरुआत हुई।

7 साल तक छुपाया रिश्ता
इसके बाद RJ अनमोल और अमृता ने करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन इसकी भनक मीडिया तक को नहीं लगने दी। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में सीक्रेट शादी कर ली जो बेहद सिंपल थी। इस शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

बता दे अमृता और RJ अनमोल की शादी का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने खुद अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। अमृता ने शादी में बेहद ही सिंपल साड़ी पहनी हुई थी। इसके बाद साल 2020 में उनके घर बेटे वीर का जन्म हुआ। फिलहाल अमृता स्क्रीन से दूर अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रही है।

ये भी पढ़ें: संजय दत्त नहीं बल्कि इस क्रिकेटर की दीवानी थीं Madhuri, इस वजह से नहीं हो पाई शादी!

Latest Posts

spot_img

you may like