17 की उम्र में प्रेग्नेंट, बिना तलाक के पति से रही दूर, कमबैक किया तो बन गई पति से भी बड़ी एक्ट्रेस, बताओ कौन?

डिंपल ने महज 16 साल की उम्र में अपने से 15 साल बड़े शख्स राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। उस दौरान डिंपल नाबालिग थी लेकिन राजेश खन्ना से उन्हें बेइंतहा मोहब्बत थी

सोशल मीडिया पर अक्सर फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों की तस्वीर वायरल होती रहती है। वही फैंस भी सितारों की लेटेस्ट पोस्ट पर नजरे बिछाए हुए बैठे रहते हैं। सितारे भी अपने फैंस के लिए कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करते हैं और उनसे पहेलियां बुझवाते रहते हैं। इसी बीच हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री के बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इस बच्ची को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है। फैंस तरह-तरह के कमेंट कर बच्ची को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस वायरल तस्वीर में नजर आ रही है बच्ची कौन है?

कौन है ये बच्ची?
सबसे पहले तो आप वायरल तस्वीर को देखे जो एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। इसमें बच्ची बहुत ही क्यूट लग रही है, बता दे यह बच्ची वर्तमान में हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री है। इन्होंने अपने करियर में राजेश खन्ना से लेकर जैकी श्रॉफ जैसे बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ स्क्रीन साझा की है। खास बात यह है कि यह बच्ची बहुत ही छोटी सी उम्र में एक्टिंग की दुनिया में काम करने लगी थी। वही 16 साल की उम्र में इन्होंने शादी रचा ली थी। दरअसल, यह कोई और नहीं बल्कि पापुलर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया है।

17 की उम्र में बन गई थी मां
जी हां.. डिंपल ने महज 16 साल की उम्र में अपने से 15 साल बड़े शख्स राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। उस दौरान डिंपल नाबालिग थी लेकिन राजेश खन्ना से उन्हें बेइंतहा मोहब्बत थी और उनके ऊपर प्यार की दीवानगी इस कदर थी कि उन्होंने शादी कर ली और 17 की उम्र में वह प्रेग्नेंट हो गई।इसके बाद डिंपल कपाड़िया ने बेटी ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना को जन्म दिया। बेटियों की परवरिश के लिए उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को छोड़ दिया था। इसी बीच साल 1982 में डिंपल कपाड़िया का राजेश खन्ना से झगड़ा हो गया और वह अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग रहने लगी, लेकिन इन्होंने कभी भी तलाक नहीं लिया।

राजेश खन्ना से अलग होने के बाद दोबारा डिंपल कपाड़िया ने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की और वह कई हिट फिल्मों में नजर आई। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें फिल्म ‘सागर’, ‘बॉबी’ के लिए तो फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था। जब डिंपल ने कमबैक किया तो वह राजेश खन्ना से भी बड़ी स्टार बन गई। राजेश खन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे, साल 2012 में उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें: जब Rajesh Khanna को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ Sanjeev Kumar के अफेयर का शक हुआ, तो राजेश ने संजीव को जोरदार थप्पड़ मार दिया

Latest Posts

spot_img

you may like