जब Rajesh Khanna को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ Sanjeev Kumar के अफेयर का शक हुआ, तो राजेश ने संजीव को जोरदार थप्पड़ मार दिया

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने एक बार संजीव कुमार को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर में शक होने पर थप्पड़ मार दिया था।

When Rajesh Khanna slapped Sanjeev Kumar over his girlfriend: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना जिन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था, उन्होंने एक बार अपनी गर्लफ्रेंड का अफेयर बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर संजीव कुमार के साथ होने का शक हुआ था। इस शक के कारण राजेश ने संजीव कुमार को एक फिल्म की शूटिंग में एक सीन में सचमुच जोरदार का थप्पड़ मार दिया था। राजेश ने यह थप्पड़ अपनी गर्लफ्रेंड  अंजू महेंद्रू के कारण संजीव कुमार को मारा था। इस बात का खुलासा खुद अंजू महेंद्रू ने कई साल पहले फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में किया था। 

अंजू ने इसके बारे में बताते हुए कहा था कि, “मैं कभी भी हरि (संजीक कुमार)  के प्रति आकर्षित नहीं थी। मेरे लिए वे मेरी माँ के भाई थे। दरअसल, एक एक्ट्रेस थी जिसने सबको बताया था कि मेरा हरि के साथ अफेयर चल रहा है। मेरे पूर्व-प्रेमी (राजेश खन्ना)  का मानना ​​था कि हरि के साथ मेरा रिश्ता था और हमारे अलग होने के काफी समय बाद तक उसने यह गलत धारणा पाल रखी थी। वर्षों बाद, जब हरि और उन्होंने एक फिल्म में साथ काम किया और उन्हें एक सीन में हरि को थप्पड़ मारना था, तो उन्होंने वास्तव में जोरदार थप्पड़ मारा। हरि और उनकी कभी नहीं बनी।” बता दें कि, राजेश खन्ना और संजीव कुमार ने ‘आप की कसम’ और ‘बंधन’ जैसी फिल्मों में साथ में काम किया था। 

इसी इंटरव्यू में अंजू ने राजेश के साथ हुए अपने ब्रेकअप के बारे में भी बताया था। अंजू ने राजेश के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बताते हुए कहा था कि, ‘’जैसे ही मैं और मेरा एक्स-ब्वॉयफ्रेंड अलग हुए, हरि (संजीव कुमार) और बसुदा घर आये। मैंने कहा, ‘हैलो, यह कोई शोक सभा नहीं है’, हरि हमेशा मेरे लिए एक भाई की तरह थे।’’ बता दें कि, राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू साल 1966 से लेकर 1972 तक रिलेशनशिप में थे। लेकिन साल 1972 में ही दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। 

ये भी पढ़ें: Rajesh Khanna का साल 1969-73 तक रहा बॉक्स ऑफिस पर रहा जलवा, लेकिन इन दो नए स्टार्स की वजह से काका का स्टारडम कम हुआ और Dharmendra हमेशा राजेश को टक्कर देते रहे 

ताज़ा ख़बरें