पहले दीपिका और अब रणवीर सिंह.. बेइंताह प्यार होने के बावजूद क्यों बार-बार शादी की तस्वीरें डिलीट कर देता है कपल?

रणवीर और दीपिका की शादी को 6 साल हो गए हैं। इन्होंने साल 2018 में इटली में भव्य रूप से शादी रचाई थी। इसके अलावा मुंबई में इन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन दिया था।

बहुत इंडस्ट्री के सबसे मोस्ट टेलेंटेड और पावरफुल कपल माने जाते रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, ऐसे में उनके फैंस भी काफी खुश है। लेकिन इसी बीच रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शादी की तस्वीर डिलीट कर दी जिसके बाद से हर कोई हैरान रह गया। हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर दीपिका और रणवीर सिंह के बीच क्या चल रहा है? जो बार-बार यह अपनी तस्वीर डिलीट कर देते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

यूजर्स ने कपल से किए कई सवाल
सबसे पहले बता दे कि रणवीर सिंह ने केवल अपनी शादी की तस्वीर ही डिलीट नहीं की बल्कि उन्होंने 2023 से पहले की सैकड़ो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम से हटा दी, लेकिन जब उन्होंने शादी की तस्वीर हटाई तो फैंस तरह-तरह के सवाल करने लगे। न केवल रणवीर सिंह ने बल्कि इससे पहले दीपिका पादुकोण ने भी अपनी शादी की तस्वीर हटा दी थी जिसके बाद भी फैंस दंग रह गए थे। अब ऐसे में भी वही हरकत रणवीर सिंह ने कर दी जिसके बाद तो यूजर्स उनकी फिरकी लेते हुए नजर आए।

रणवीर ने अपनी शादी की तस्वीर हटाई तो एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि, “मैंने सुना है आपने शादी की एल्बम जला दी।।” तो एक ने कहा कि, “कौन-कौन वेडिंग फोटो डिलीट देखने आया है।” इसके अलावा भी यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट कर रणवीर सिंह की खिल्ली उड़ाई। हालांकि कई लोग थोड़े इमोशनल होते हुए भी नजर आए कई लोगों ने सवाल किया कि आखिर रणबीर और दीपिका के बीच क्या चल रहा है जो वह अपनी शादी की तस्वीर डिलीट कर देते हैं।

सितंबर में मां बनेगी दीपिका
बता दे इस तरह की तस्वीरों को डिलीट करने का अभी तक कोई खास कारण सामने नहीं आया है और ना ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। हाल ही में रणवीर और दीपिका पादुकोण एरोप्लेन की सीढ़िया पर उतरते हुए दिखाई दिए थे जहां से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। रिपोर्ट की माने तो दीपिका पादुकोण सितंबर 2024 में मां बन जाएगी। फिलहाल वह इंडस्ट्री से दूर एंजॉय कर रही है। वह मेट गाला का भी हिस्सा नहीं बनी।

दीपिका रणवीर का वर्कफ़्रंट
बता दे रणवीर और दीपिका की शादी को 6 साल हो गए हैं। इन्होंने साल 2018 में इटली में भव्य रूप से शादी रचाई थी। इसके अलावा मुंबई में इन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन दिया था जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए थे। वहीं रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉन-3’ की शूटिंग में व्यस्त है तो वहीं दीपिका पादुकोण को ‘सिंघम अगेन’ में देखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: जब एक के बाद एक रजा मुराद ने Ranveer Singh को मार दिए थे 24 थप्पड़, मुंह ताकता रह गया था एक्टर!

Latest Posts

spot_img

you may like