पिता की उम्र के शख्स ने मुझे रात को 3 बजे.. Casting Couch पर छलका Manisha Rani का दर्द!

बिहार मुंगेर में जन्मी मनीषा रानी एक डांस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। वह 'डांस इंडिया डांस' और 'द कपिल शर्मा शो' में अपना हुनर दिखा चुकी है।

अपने चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर पापुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी को भला कौन नहीं जानता? इन दिनों मनीषा रानी का टीवी की दुनिया में जलवा है। वही डांसिग रियालिटी शो ‘झलक दिखलाजा’ के बाद तो वह काफी लाइमलाइट में आ गई है। बता दे हाल ही में मनीषा रानी ने कास्टिंग काउच पर अपना दर्द साझा किया। फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां पर कई कलाकारों ने कास्टिंग काउच का सामना किया है। जहां कई इस दर्द को बयां करते देते हैं तो कई इसे छुपाकर ही रखते हैं। हालांकि मनीषा रानी ने ऐसा नहीं किया और उन्होंने दुनिया को बताया कि वह खुद भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है।

क्या बोली मनीषा रानी?
हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान मनीषा रानी ने अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि, “मैंने भी मुंबई में कास्टिंग काउच झेला है। हालांकि मैं पूरी तरह इसका शिकार नहीं हो पाई। मैं जब मुंबई में थी तो 1 इंसान से मेरी मुलाकात हुई। उसने मुझे बताया कि वो बिग बॉस की टीम का हिस्सा है। मैं उससे अलग-अलग जगहों पर कई बार मिली। 1 बार तो जब मैं अपने घर आई थी तो उसका फोन आया कि ऑडिशन शुरू हो गए हैं, मुंबई आ जाइये। मैंने जल्दबाजी में टिकट लिया और मुंबई आ गई।

1 बार तो उसी इंसान ने मुझे रात में 3 बजे फोन कर अपने घर बुलाने की भी फरमाइश कर डाली। लेकिन मैंने उसके घर जाने से मना कर दिया। इस बात से वो काफी नाराज हो गया। हालांकि बाद में मुझे पता चल गया कि वो सही आदमी नहीं था। इस बात की जानकारी के बाद मैं खूब रोई थी।” मनीषा ने बताया कि, “आखिर में हमको ये समझ आ गया था कि किसी की हेल्प कोई नहीं करता है। अगर आप में टैलेंट है तो हो ही जाता है।”

खुद की मेहनत से कमाया नाम
बता दें, मनीषा रानी ने बिग बॉस में भी अपना नाम कमाया है। इसके बाद उन्होंने झलक दिखलाजा की 11वें सीजन का खिताब अपने नाम किया। मनीषा ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए खूब मेहनत की है। वह छोटी सी उम्र में अपने घर से भाग आई थी। 5 सितंबर 1997 को बिहार मुंगेर में जन्मी मनीषा रानी एक डांस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। वह ‘डांस इंडिया डांस’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपना हुनर दिखा चुकी है। सबसे पहले मनीषा ने टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाना शुरू किए थे जहां से उन्हें सफलता हासिल हुई। अब वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ चुकी है।

ये भी पढ़ें: Manisha, Sonakshi या फिर Aditi, ‘हीरामंडी’ में तवायफ बनने के लिए किसने वसूली सबसे ज्यादा फ़ीस?

Latest Posts

spot_img

you may like