क्यों अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए थे Imran Khan? 9 साल फिल्मों से दूर रहने की बताई वजह!

इमरान खान को साल 2015 में आई फिल्म 'कट्टी बट्टी' में आखिरी बार देखा गया था। इससे पहले उन्होंने 'जाने तु या ना जाने' फिल्म में काम किया जिसमें उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता इमरान खान ने अब तक अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बीते कुछ सालों से वह इंडस्ट्री से दूर है। जब अचानक इमरान खान बॉलीवुड दुनिया से दूर हो गए तो उनके फैंस इस बात से निराश थे कि आखिर इस चॉकलेटी अभिनेता ने इतनी जल्दी फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा क्यों कह दिया? अब ऐसे मैं पहली बार इमरान खान ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और साथ ही बताया कि क्यों आखिर बॉलीवुड इंडस्ट्री को उन्होंने अलविदा कहा था। तो चलिए जानते हैं इमरान खान ने क्या कहा?

कैटरीना संग किया काम
दरअसल, इमरान खान को साल 2015 में आई फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में आखिरी बार देखा गया था। इससे पहले उन्होंने ‘जाने तु या ना जाने’ फिल्म में काम किया जिसमें उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘डेल्ही बेली’ और ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी रही थी। लेकिन इसी बीच जब उन्होंने कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में काम किया तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। बस इसी के बाद से ही इमरान खान इंडस्ट्री से दूर हो गए।

क्यों छोड़ी इंडस्ट्री?
अब हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान जब इमरान खान से इंडस्ट्री छोड़ने के कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “उस पल मैंने इस पर उस तरह से विचार नहीं किया और मैंने ऐसा नहीं सोचा कि, मैं आज के दिन इंडस्ट्री छोड़ रहा हूं। ये एक तरह से एक सप्ताह के एक महीने में बदलने, एक महीने के तीन बनने और एक साल बनने, और एक साल के दो होने का प्रोसेस थी, इसके बाद मैंने कहा, ‘ठीक है, मैं इंडस्ट्री क्विट कर दूंगा क्योंकि मेरा दिल इसमें नहीं है।”

बता दें इमरान खान मशहूर अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं। पिछले दिनों उन्हें आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी में भी देखा गया था। रिपोर्ट की माने तो इमरान खान इन दिनों अपने कमबैक की तैयारी के कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड छोड़ते ही ऐसी हो गई थीं Imran Khan की हालत, बेचना पड़ा बंगला और करोड़ों की फरारी

Latest Posts

spot_img

you may like