दारा सिंह के साथ खड़ा ये बच्चा है आज का सुपरस्टार, पत्नी भी दे चुकी हिट फ़िल्में, पहचान गए तो दे जवाब?

दारा सिंह को रामानंद सागर की 'रामायण' में हनुमान के किरदार के लिए जाना जाता है। इसके अलावा भी उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया।

सोशल मीडिया पर अक्सर फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों की तस्वीर वायरल होती रहती है। यह सितारे कभी अपने बचपन की तस्वीर साझा करते हैं तो कभी अपने इवेंट फंक्शन और अवार्ड की तस्वीर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अब इसी बीच बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जो उनके बचपन की तस्वीर है। हालांकि इस बच्चे को कोई भी पहचान नहीं पा रहा है। तो चलिए जानते हैं तस्वीर में नजर आ रहा है यह बच्चा कौन है?

तस्वीर की जा रही पसंद
सबसे पहले तो आप इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में देख सकते हैं कि एक नन्हा बच्चा नजर आ रहा है जो मशहूर पहलवान और एक्टर दारा सिंह के साथ नजर आ रहा है। दारा सिंह को रामानंद सागर की ‘रामायण’ में हनुमान के किरदार के लिए जाना जाता है। इसके अलावा भी उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। बता दें उन दिनों यह बच्चा छोटा सा था और अब बॉलीवुड इंडस्ट्री का मशहूर अभिनेता बन चुका है।

कौन हैं ये बच्चा?
दरअसल, दारा सिंह के साथ नजर आ रहा ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार है। जी हां.. वही अभिनेता अक्षय कुमार जो अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता है जो साल में सबसे ज्यादा फिल्में बनाते हैं। हालाँकि पिछले कुछ सालों से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है।

अक्षय की पत्नी भी एक्ट्रेस
बात करें अक्षय के निजी जीवन के बारे में तो उन्होंने राजेश खन्ना की बेटी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी रचाई है। ट्विंकल और अक्षय के दो बच्चे हैं जिनका नाम नितारा और आरव है। अक्षय की तरह ही ट्विंकल खन्ना भी एक समय पर बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी है। उन्होंने ‘जान’, ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘इतिहास’ और ‘मेला’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें: साउथ-बॉलीवुड के खूंखार विलेन हैं Prakash Raj, की 2 शादियां, 50 की उम्र पिता बन लूटी थी लाइमलाइट!

Latest Posts

spot_img

you may like