साउथ-बॉलीवुड के खूंखार विलेन हैं Prakash Raj, की 2 शादियां, 50 की उम्र पिता बन लूटी थी लाइमलाइट!

प्रकाश ने साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'वांटेड' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'हीरोपंती', 'जंजीर' जैसी फिल्मों में काम किया।

अभिनेता प्रकाश राज को तो आप जानते ही होंगे। प्रकाश राज बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए। साफ शब्दों में कहे तो प्रकाश राज हर एक किरदार में जान फूंक देते हैं और उनका यही अनाज दर्शकों को खूब पसंद आता है। बता दे आज यानी कि 26 मार्च को प्रकाश राज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके जीवन से जोड़ी कुछ अनसुनी बातें…

विलेन के किरदार से मिली पहचान
26 मार्च 1965 को जन्मे प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है। उन्होंने साल 1994 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘ड्यूट’ से अपने करियर की शुरुआत की। इससे पहले वह एक थिएटर आर्टिस्ट थे। प्रकाश ने पॉजिटिव किरदार के साथ-साथ नेगेटिव किरदार भी बखूबी निभाए। खास बात यह है कि उन्हें विलेन के किरदार से ही बड़ी सफलता हाथ लगी।

इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ कन्नड़,तमिल, मराठी मलयाली जैसी फिल्मों में काम किया। बता दे विलेन के किरदार के लिए प्रकाश राज को नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। प्रकाश ने साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘वांटेड’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने ‘हीरोपंती’, ‘जंजीर’, ‘पुलिसगिरी’, ‘दबंग-2’, ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों में काम कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

एक्टर ने की 2 शादियां
फिल्मों की तरह ही प्रकाश राज की निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही। उन्होंने साल 1994 में एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी रचाई। ललिता और राज के तीन बच्चे हैं जिनमें से बेटे का निधन हो गया है। लेकिन साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2010 में प्रकाश राज ने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी शादी की। बता दे प्रकाश राज और पोनी की उम्र में करीब 12 साल का फैसला है।

इसके बाद 50 की उम्र में प्रकाश राज बेटे वेदांत के पिता बने। बता दे प्रकाश राज लग्जरी लाइव जीते हैं। वह करोड़ों के मालिक है। प्रकाश राज ने राजनीति की दुनिया में भी किस्मत आजमाई है। दरअसल साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कर्नाटक के बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

ये भी पढ़ें: ‘उसकी वजह से आज मेरे भाई की ये हालत है..’ जब ऐश्वर्या पर भड़क गए थे Salman के भाई Sohail Khan!

ताज़ा ख़बरें