भगवान के लिए मेरे बेटे से दूर रहो.. आखिर क्यों संजय दत्त पर भड़क गए थे Rishi Kapoor?

रणबीर को आखिरी बार फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे। उन्होंने यूं तो फिल्मी दुनिया में कई रोमांटिक किरदार अदा किए लेकिन असल जिंदगी में वह काफी गुस्सैल किस्म के व्यक्ति थे। उनके गुस्से से हर कोई वाकिफ था। इतना ही नहीं बल्कि जब वह गुस्सा होते थे तो किसी पर भी बड़ा भड़क उठते थे फिर चाहे उनके सामने कोई भी हो। एक ऐसा ही घटना हुई थी मशहूर अभिनेता संजय दत्त के साथ जब ऋषि कपूर पर बुरी तरह भड़क गए थे और इसका कारण था ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला..?

संजय रणबीर की दोस्ती थी पक्की
दरअसल, रणबीर कपूर ने नया-नया अपना करियर शुरू किया था और इस दौरान संजय दत्त इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता बन चुके थे। इस दौरान संजय दत्त का नाम कई विवादों में भी आ चुका था। जैसे कई लड़कियों को डेट करना इसके अलावा भी वह कई विवाद से घिर चुके थे। इसी बीच उनकी दोस्ती ऋषि कपूर के बेटे यानी कि रणबीर कपूर से हुई। दोनों का अक्सर मिलना जुलना हुआ करता था। दोस्ती के खातिर संजय दत्त ने एक बार रणबीर कपूर को बहुत ही महंगी गाड़ी गिफ्ट कर दी जिसे देखने के बाद ऋषि कपूर भड़क उठे।

ऋषि ने लगाती थी फटकार
संजय दत्त अपने हाथों से रणबीर कपूर को यह गिफ्ट देने के लिए उनके घर पहुंचे थे, लेकिन रणबीर उन्हें मिले नहीं। इसके बाद वह अपनी इस महंगी गाड़ी को रणबीर के घर के सामने रख गए जिसे देखने के बाद ऋषि कपूर आग बबूला हो गए। इस बात को खुलासा खुद रणबीर कपूर ने किया था। दरअसल, जब रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में काम किया था तब इसी के प्रमोशन में उन्होंने बताया था कि, “मेरे बर्थडे के मौके पर संजय दत्त एक बाइक लेकर आए थे जो बहुत महंगी थी।”

एक्टर ने कहा कि, “मैं संजय दत्त का बचपन से ही फैन रहा हूं। उनके साथ मैंने कई बार अच्छा टाइम स्पेंड किया है। एक बार मेरी वजह से संजय दत्त को खूब डांट पड़ी थी, संजय मेरे लिए गिफ्ट लेकर आए थे लेकिन जैसे ही पापा ने मेरा गिफ्ट देखा वह आग बबूला हो गए। इसके बाद उन्होंने संजय को भी काफी डांटा था। उस वक्त ये तक कह दिया था कि मेरे बेटे को अपनी तरह मत बनाओ और उससे दूर रहो।”

एनिमल में आए थे नजर
बता दे रणबीर कपूर ने जब संजय दत्त का किरदार निभाया था तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इतना ही नहीं बल्कि रणबीर ने हूबहू संजय दत्त को कॉपी किया था और उनकी शानदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया। रणबीर को आखिरी बार फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया था जिसमें भी उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया।

ये भी पढ़ें: किसी पर 100 तो किसी पर 150 करोड़, जब Amitabh से Shahrukh तक कर्ज में डूब गए थे ये दिग्गज कलाकर!

Latest Posts

spot_img

you may like