शादी के बंधन में बंधे कृति और पुलकित सम्राट, तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल!

यह पुलकित सम्राट की दूसरी शादी है वही कृति खरबंदा की पहली। पुलकित सम्राट की पहली शादी श्वेता रोहिरा के साथ हुई थी जो चंद दिनों बाद टूट गई।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट पापुलर जोड़ी कृति खरबंदा और मशहूर अभिनेता पुलकित सम्राट शादी के बंधन में बंध गए हैं। जी हाँ.. कपल की शादी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। फैंस लंबे समय से उनकी शादी की तस्वीरों को देखने के लिए नजरे बिछाए हुए बैठे थे और अब शादी की तस्वीर सामने आ चुकी है जिन्हें खूब प्यार भी मिल रहा है। तो चलिए देखते हैं कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी की तस्वीर..

फैंस को था तस्वीरों का इंतजार
बता दें, 14 मार्च को ही पुलकित और कृति खरबंदा शादी के लिए निकल चुके थे। इस दौरान इनका एयरपोर्ट लुक भी काफी सुर्खियों में रहा था। कपल की शादी की रस्में हरियाणा के मानेसर के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में हुई। यहां पर प्री-वेडिंग फंक्शन में भी काफी धूम देखने को मिली। बता दे अब दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही है जिन्हें देखने के बाद फैंस इन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

देखा जा सकता है कि कृति खरबंदा पुलकित के साथ शादी रचाने के बाद कितनी खुश है। उनके चेहरे पर अलग ही खुशी झलक रही है। साथ ही उनका लहंगा भी बॉलीवुड की बाकी अभिनेत्री से लग रहा। इसके अलावा पुलकित सम्राट की ड्रेस भी काफी यूनिक है।

पुलकित की है ये दूसरी शादी
गौरतलब है कि पुलकित और कृति काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते पर बात नहीं की, लेकिन समय-समय पर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थी। इसके अलावा अक्सर इन्हें हाथों में हाथ लिए स्पॉट किया जाता था। यह पुलकित सम्राट की दूसरी शादी है, वही कृति खरबंदा की पहली। पुलकित सम्राट की पहली शादी श्वेता रोहिरा के साथ हुई थी जो चंद दिनों बाद टूट गई। इसके बाद उन्होंने कृति खरबंदा को डेट किया और अब दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं।

Lehre.com के पूरे परिवार की तरफ से कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट को शादी की ढेरों बधाइयां..

ये भी पढ़ें: Salman की बहन से शादी, फिर चंद दिनों में तलाक, Yami समेत इन Actress संग रहा Pulkit का अफेयर!

Latest Posts

spot_img

you may like