Throwback: कभी ऐसी थीं Pooja Hegde, Miss India ब्यूटी पेजेंट से हुई थी बाहर, अब सलमान-प्रभास की हीरोइन!

पूजा हेगडे इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस है। उन्होंने सलमान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में काम किया जबकि वह प्रभास के साथ फिल्म 'राधेश्याम' में नजर आ चुकी है।

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की पापुलर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को भला कौन नहीं जानता? पूजा हेगड़े ने न केवल बॉलीवुड की फिल्मों में बड़ा नाम कमाया जबकि वह साउथ की फिल्मों में भी अपना नाम बना चुकी है। हालांकि एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के लिए पूजा हेगड़े ने काफी मेहनत की। एक समय पर उन्होंने ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा लिया था, लेकिन इससे वह बाहर हो चुकी थी। हाल ही में पूजा हेगड़े की कुछ पुरानी तस्वीर वायरल हुई जिसे देखने के बाद फैंस भी उन्हें पहचान नहीं पाए। तो चलिए जानते हैं पूजा हेगड़े के करियर के बारे में..

इतने सालों में बदल गया पूजा का लुक
बता दें, साल 2009 में पूजा हेगड़े ने ‘मिस इंडिया’ कंपटीशन में हिस्सा लिया था, लेकिन यहां पर वह शुरुआती राउंड में ही बाहर हो गई। इसके बाद पूजा ने मिस यूनिवर्स इंडिया में भी हिस्सा लिया और यहां पर वे सेकंड रनर अप रही। इसके बाद पूजा का नाम थोड़ा सुर्खियों में आ गया। फिर साल 2012 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। पूजा को सबसे पहले तमिल फिल्म ‘मुगामड़ी’ में देखा गय।

इसके बाद उन्होंने कुछ तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि पूजा कितनी अलग लग रही है। हालाँकि अब वह काफी बदल चुकी है। अब एक्ट्रेस कद, काठी लुक्स से और भी खूबसूरत हो गई है। या यूं कहे कि वर्तमान में पूजा हेगड़े बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप और स्टाइलिश एक्ट्रेस की लिस्ट में से एक है।

एक्टिंग के लिए किया संघर्ष
पूजा हेगड़े ने एक समय पर अपने संघर्ष पर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे इंडस्ट्री में काम करने के लिए उन्होंने मेहनत की। पूजा ने अपने बयान में कहा था कि, “मुझे रातोंरात सक्सेस नहीं मिली। मेरी दस साल की जर्नी एक रोलर कोस्टर राइड रही है। एक बार जब आप उस रोलर कोस्टर की सवारी से बाहर निकल जाते हैं, तो आपके बाल गड़बड़ हो जाते हैं, लेकिन आपने बहुत अच्छा समय बिताया है और आपके चेहरे पर मुस्कान आ गई है और आप कहते हैं, ‘चलो इसे फिर से करते हैं, ठीक यही मैं अपनी यात्रा के बारे में महसूस करती हूं।”

बता दे अब पूजा हेगडे इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस है। उन्होंने सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में काम किया जबकि वह साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म ‘राधेश्याम’ में नजर आ चुकी है। इसके अलावा भी पूजा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें: ये Madhuri का गाना, इसमें मेरा क्या रोल.. कहते हुए जब Neena ने ठुकराया गाना, फिर वही बनी गाने की असली जान

Latest Posts

spot_img

you may like