अलविदा गजल सम्राट: पंचतत्व में विलीन हुए Pankaj Udhas, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोया परिवार!

पंकज उधास 73 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी बेटी नायाब उधास ने उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर साझा की थी।

हिंदी सिनेमा के ‘गजल सम्राट’ यानी कि पंकज उधास पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। सिंगर की हुई अचानक मौत से पूरा देश स्तब्ध है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैंस की भी आंखें नम है। इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे सिंगर को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर भी पहुंचे थे। 26 फरवरी को पंकज उधास का निधन हुआ। इसके बाद यानी कि आज 27 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार किया गया। सिंगर के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी बेटी नायाब फूट-फूटकर रोती हुई नजर आई। इतना ही नहीं बल्कि सिंगर की पत्नी फरीदा को भी गहरा सदमा लगा है।

पिता की मौत से टूटी दोनों बेटियां
बता दें, पंकज उधास की बेटी नायाब का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही है। पिता का इस तरह अचानक दुनिया छोड़कर चले जाना बेटी के लिए बड़ा घाव दे गया। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पंकज उधास की दोनों बेटियां नायाब और रीवा अपने पिता की मौत का सदमा बर्दास्त नहीं कर पा रही है। वहीं सिंगर की पत्नी फरीदा भी पूरी तरह से टूट गई। हालाँकि, उनकी दोनों बेटियों ने उन्हें इस दौरान संभाला।

सेलेब्स की आंखे भी नम
अंतिम संस्कार से पहले पंकज उधास को मुंबई पुलिस द्वारा उनके बंगले के पास आखिरी सलामी भी दी गई। इसके बाद ही उन्हें अंतिम सफर पर ले जाया गया। बता दें, मुंबई के वर्ली स्थित हिन्दू क्रिमेटोरियम में पंकज उधास का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गजल गायक को विदाई देने के लिए इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स भी शामिल हुए जिनमें सुनील गावस्कर, विद्या बालन, शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन का नाम भी शामिल है।

73 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया
बता दें, पंकज उधास 73 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी बेटी नायाब उधास ने उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसके बाद उनके चाहने वाले दंग रह गए थे। पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिडेक्ट हुआ था जिसके बाद उन्होंने लोगों से मिलना जुलना बंद कर दिया था। इतना ही नहीं बल्कि सिंगर को 10 दिन पहले मुंबई की ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। इसी बीच 26 फरवरी सुबह 11:00 बजे सिंगर ने दम तोड़ दिया। गजल सम्राट ‘पंकज उधास’ अब हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेंगे।

अलविदा ‘द लीजेंड गायक’ पंकज उधास…

ये भी पढ़ें: जब रिवॉल्वर की नोंक पर Pankaj Udhas को गानी पड़ी थी गजल, डर के मारे कांप उठे थे सिंगर, जानें किस्सा!

Latest Posts

spot_img

you may like