फरवरी का आखिरी हफ्ता दस्तक देने वाला है। दर्शक वीकेंड में नई फिल्में और वेब सीरीज का इंतजार करते रहते हैं। लेकिन कन्फ्यूजन यह रहती है कि आखिर परिवार के साथ बैठकर कौन सी वेब सीरीज और फिल्में देखना सही है? तो अब आप बेफिक्र हो जाइए क्योंकि हम इस हफ्ते लेकर आए हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म और थिएटर में रिलीज होने वाली फ़िल्में और वेब सीरीज, जिन्हें देखने के बाद आप काफी रोमांचक महसूस करेंगे। तो चलिए जानते हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म और थिएटर में आने वाली फिल्म-वेब सीरीज के बारे में..
आर्टिकल-370
सबसे पहले बात करते हैं पापुलर एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल-370’ के बारे में जो हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई है। आप चाहे तो इस फिल्म को अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। यामी फिल्म में एक इंटेलीजेंस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी और उनकी शानदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया है। बता दे इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सुहास है जिन्हें पहले नेशनल अवार्ड मिल चुका है।
सनफ्लावर-2
दूसरे नंबर पर है मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘सनफ्लावर-2’। यह फिल्म जी5 पर रिलीज हुई है। यदि आप अपने आखिरी हफ्ते को हंसता हुआ निकालना चाहते हैं तो यह कॉमेडी फिल्म केवल आपके लिए है, क्योंकि टाइम पास के लिए इस फिल्म से बेहतर कोई फिल्म नहीं हो सकती।
बीस्ट
तीसरे नंबर पर है ‘द बेस्ट इन द जंगल’ नॉवेल पर आधारित फिल्म ‘बीस्ट’, बता दे इस फिल्म को आप अमेजन पर देख सकते हैं। यह एक ऐसे परिवार की कहानी है जो जंगल में घूमने जाता है लेकिन यहां पर शेर उनके ऊपर अटैक कर देता है जिसके बाद फिल्म की असली कहानी शुरू होती है। इसके बाद फिल्म में क्या-क्या होता है? यह आपको फिल्म में ही पता चलेगा, फिलहाल इसे आप अमेजन पर घर बैठे ही देख सकते हैं।
बर्निंग बॉडी
अब आती है वेब सीरीज ‘बर्निंग बॉडी’ यह एक साइकोथ्रिलर कहानी पर बेस्ड है जिसमें सीरियल किलिंग देखने को मिलने वाली है। बता दे यह वेब सीरीज आपको नेटफ्लिक्स पर आसानी से मिल जाएगी। यदि आप थिएटर नहीं जाना चाहते हैं तो घर पर बैठकर नेटफ्लिक्स पर इसका मजा ले।
‘रैचिड’
इसके बाद है वेब सीरीज ‘रैचिड’। यह वेब सीरीज भी एक तरह से सीरियल किलिंग पर आधारित है। इस सीरीज में पॉल जॉनसन मुख्य किरदार में नजर आएंगी जिसमें इन्होंने एक नर्स की भूमिका अदा की है। यह वेब सीरीज आपको नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी।
‘फाइनल डेस्टिनेशन’
अब बात करते हैं फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ के बारे में। बता दे यह फिल्म अमेजॉन प्राइम पर आपको 6 अलग-अलग पार्ट्स में देखने को मिलेगी। इस फिल्म में आप काफी रोमांचक महसूस करेंगे क्योंकि कुछ लोगों को सपने में पहले से ही उनकी मौत का मंजर दिख जाता है जिसके बाद वह डरे-सहमे से रहते हैं।

