जब भी सिनेमाघरों में कोई नई फिल्में दस्तक देती है तो हर परिवार के लिए यह आसान नहीं होता कि वह महंगी टिकट खरीदकर सिनेमाघरों में जा सके। जबकि कई लोग काम के चक्कर में व्यस्त, तो कोई अन्य कारणवश फिल्मों को नहीं देख पाते हैं। तो अब आपको इस बात का मलाल करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है कि आप अपनी पसंदीदा फिल्मों को थिएटर में जाकर नहीं देख पाए, क्योंकि OTT के इस जमाने में अब आप अपनी पसंदीदा फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं। जी हां.. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म जिन्हें आप अपने परिवार के साथ घर पर ही बैठकर देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन सी फिल्में मौजूद है?
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
मशहूर अभिनेता विकी कौशल को फिल्म ‘उरी’ से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वैसे तो यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी लेकिन अभी भी आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं। फिल्म में आपको पता चलेगा कि, हमारे सैनिक किस तरह दुश्मनों के साथ दो-दो हाथ करते हैं। फिल्म काफी रोमांचक है।
सलाम वैंकी
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘सलाम वैंकी’ भी जी5 पर मौजूद है। इस फिल्म की कहानी आपका दिल छू लेगी। मां और बेटे के जीवन पर आधारित यह फिल्म बहुत ही पसंद आने वाली है। फिल्म में काजोल मुख्य किरदार में है। इस फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया गया है।
द कश्मीर फाइल्स
इसके बाद आती है ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘द कश्मीर फाइल्स’ जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में नजर आए हर एक किरदारों ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। वही अनुपम खेर ने तो अपने किरदार में जान फूंक दी थी। यह फिल्म भी जी5 पर मौजूद है। इस फिल्म को देखने के बाद आप कश्मीरी पंडितों का दर्द समझ पाएंगे।
शादी में जरूर आना
इसके बाद पेश है ‘शादी में जरूर आना’। वैसे यह पुरानी फिल्म है लेकिन काफी एंटरटेनिंग फिल्म है जिसे आप अपने परिवार के साथ बैठकर इसका लुफ्त ले सकते हैं। राजकुमार राव और कृति खरबंदा की जोड़ी आपको रोमांचक महसूस करवा सकती है।
बदलापुर
इसके अलावा जी5 पर फिल्म ‘बदलापुर’ भी मौजूद है। बता दे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। वहीं वरुण धवन ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म में यामी गौतम भी अहम किरदार में थी।
14 फेरे
इसके अलावा मशहूर अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म ’14 फेरे’ भी काफी काफी एंटरटेनिंग फिल्म है जिसका आनंद आप अपने पूरे परिवार के साथ ले सकते हैं। बता दे इस फिल्म में आपको ड्रामा-खुशी देखने के साथ-साथ इमोशन भी दिखाई देगा। यह फिल्म भी आपको जी5 पर आसानी से मिल जाएगी।

