इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुशियों का माहौल है। जहां कई सितारों ने अपने पार्टनर के साथ शादी रचा ली तो कई सितारे अपने रिलेशनशिप का खुलासा कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने अपनी इंगेजमेंट का अनाउंस किया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की है। इन तस्वीरों में एमी जैक्सन अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के साथ नजर आ रही है। उन्होंने सगाई स्विट्जरलैंड के पहाड़ों में रचाई। तो आईए देखते हैं एमी जैक्सन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें और उनकी कुछ अनसुनी बातें…
एमी ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
बता दें, एमी जैक्सन ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई के लिए स्विट्जरलैंड के पहाड़ चुने। यहां पर बर्फीले पहाड़ के बीच यह दोनों एक-दूजे के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आए। एमी और एड एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। इन खूबसूरत तस्वीरों को साझा करते हुए 31 साल की एमी जैक्सन ने कैप्शन में लिखा कि, ‘Hell Yes’।
वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, एड वेस्टविक घुटनों पर बैठकर एमी को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में यह दोनों एक-दूसरे के साथ खिलखिलाते हुए दिखाई दिए। फैंस को भी कपल की जोड़ी पसंद आ रही है। इसके अलावा कियारा आडवाणी, आथिया शेट्टी जैसे तमाम सितारों ने कपल को सगाई की बधाई दी।
एमी की तरह पॉपुलर है एड
एमी जैक्सन जहां बॉलीवुड और साउथ की पापुलर एक्ट्रेस है तो वही एड वेस्टविक भी कई इंग्लिश फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने ‘गॉसिप गर्ल’, ‘व्हाइट गोल्ड’ और ‘रोमियो और जूलियट’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया। इतना ही नहीं बल्कि एड एक्टर होने के साथ-साथ बेहतरीन म्यूजिशियन भी हैं। वह सीडब्ल्यू नेटवर्क सीरीज ‘गॉसिप गर्ल’ में प्लेबॉय चक बॉस के रूप में नजर आ चुके हैं। इसका प्रसारण साल 2007 से लेकर साल 2012 तक हुआ था। इसके अलावा उन्होंने ‘व्हाइट गोल्ड’ में भी काम किया। एड ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में ‘चिल्ड्रन ऑफ मैन’ फिल्म से की थी।
एक बेटे की मां है एमी
बात की जाए एमी के बारे में तो इससे पहले एमी की सगाई हो चुकी थी। दरअसल, इससे पहले एमी होटेलियर जॉर्ज पानायियोटौ को डेट कर चुकी है। इन दोनों ने 2019 में एक-दूसरे को प्रपोज किया था। इसके बाद सितंबर में इन दोनों का एक बेटा भी हुआ लेकिन बेटे के जन्म के बाद एमी और जॉर्ज अलग हो गए। इसके बाद एमी एड को डेट करने लगी। बता दें, एमी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में अभिनेता प्रतीक बब्बर के साथ की थी। यह दोनों फिल्म ‘एक दीवाना था’ में नजर आए थे।
इस फिल्म के बाद एमी ने साउथ की दुनिया में काम किया। यहां पर उन्होंने ‘येवडू’, ‘आई’, ‘थेरी’, ‘2।0 जैसी फिल्मों में काम किया। पिछले दिनों उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें उनका लुक पूरी तरह से बदला हुआ नजर आया था। इस दौरान एमी का नया लुक देखकर फैंस चौंक गए थे और कई लोगों ने तो उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया था।
ये भी पढ़ें: ‘जोधा अकबर’ फेम विलेन की हो गई ऐसी हालत, 10 साल बाद पहचानना हुआ मुश्किल! चौंके फैंस

