जब Bobby के डेशिंग लुक को देख छूटे Ranbir के पसीने, करियर खत्म होता देख रोने लगा था Alia का पति!

फिल्म में बॉबी और रणबीर के अलावा पापुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, तृप्ति धीमरी जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे। तृप्ति को इस फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली है।

‘एनिमल’ बॉलीवुड इंडस्ट्री की वो फिल्म है जिसने न केवल रणबीर कपूर के करियर में चार चांद लगाए जबकि बॉबी देओल को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। बॉबी ने अपने शानदार लुक से रणबीर कपूर जैसे हीरो को फीका कर दिया और उन्होंने इस फिल्म की ज्यादातर लाइमलाइट लूट ली। इतना ही नहीं बल्कि स्क्रीन पर ‘एनिमल’ के क्लाइमेक्स ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। इस दौरान दोनों ही एक्टर शर्टलेस होकर लड़ रहे थे और उनकी जबरदस्त बॉडी को देख दर्शकों ने खूब तालियां और सीटी बजाई। इसी बीच पहली बार रणबीर कपूर ने बॉबी देओल पर एक ऐसा बयान दिया है जिस पर फैंस भी यकीन नहीं कर पाए। तो आईए जानते हैं आखिर रणबीर कपूर ने ऐसा क्या कहा?

बॉबी को देख डर गए थे रणबीर
बता दें, यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी लेकिन रिलीज के 2 महीने के बाद भी यह सुर्खियों में बनी हुई है। ‘एनिमल’ से तरह-तरह के राज खुलकर सामने आ रहे हैं। यूं तो फिल्म में बॉबी देओल का किरदार लंबे समय तक नहीं था, लेकिन चंद सेकंड में उन्होंने पूरे थिएटर को हिला दिया। इतना ही नहीं बल्कि छोटे से किरदार ने उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे तगड़े विलेंस की लिस्ट में भी शामिल कर लिया।

अब हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि, अंत में फाइट सीन के लिए जब उन्होंने अपनी बॉडी बनाने के बाद शर्ट उतारी तो वह बहुत ही कॉन्फिडेंट थे। उन्हें लगा था कि वह शर्टलेस होकर काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं लेकिन जैसे ही बॉबी देओल ने उनके सामने शर्ट उतारी तो वह घबरा गए और उनके पसीने छूट गए।

रणबीर ने अपने बयान में कहा कि, “जिम में ट्रेनर्स मेरी फोटो ले रहे थे क्योंकि मैं पहला था जिसने शर्ट उतारी थी। तो जब मैंने शर्ट उतारी, तो पूरी यूनिट तालियां बजाने लगी कि ‘हीरो ने शर्ट निकाली है’। दो दिन बाद जब बॉबी ने शर्ट उतारी, मुझे और मेरे ट्रेनर को लगा कि हमारा तो काम ही तमाम हो गया।”

क्या बोले बॉबी?
वहीं इंटरव्यू में रणबीर ने बॉबी से पूछा कि जब उन्हें सोशल मीडिया पर लॉर्ड बॉबी बुलाया जाता है तो उन्हें कैसा लगता है? इसके जवाब में बॉबी ने कहा कि, “मुझे बहुत खुशी होती है अपने प्रति इतना प्यार देखकर और यही वजह है कि मुझे पब्लिक से इस तरह का रिएक्शन मिल रहा है।” बता दें, हाल ही में एनिमल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज की गई है। हालांकि यहां पर फिल्म को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। कई लोगों ने इस फिल्म की आलोचना की।

ऐसे में रणबीर कपूर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, “टॉक्सिक मर्दानगी को लेकर एक बहुत हेल्दी डिबेट शुरू हो चुकी है, और ये बहुत अच्छी बात है क्योंकि कम से कम सिनेमा एक कन्वर्सेशन शुरू करता है। अगर कुछ गलत है, आप दिखाएंगे नहीं कि वो गलत है, और जबतक समाज में उसपर बातचीत नहीं शुरू होगी, आपको इसका एहसास ही नहीं होगा।”

तृप्ति को मिली नई पहचान
बता दें, इस फिल्म में बॉबी और रणबीर के अलावा पापुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, तृप्ति धीमरी जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे। तृप्ति को इस फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली है और वह दर्शकों के बीच में ‘नई नेशनल क्रश’ भी बन चुकी है। वही बात करें बॉबी के बारे में तो उनके पास काम की कोई कमी नहीं है और नए-नए प्रोजेक्ट उन्हें मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: गरीबी में बीता बचपन, विवादों में रहा नाम, ‘लॉकअप’ के बाद Bigg Boss-17 के विनर बने Munawar Faruqui

Latest Posts

spot_img

you may like