गरीबी में बीता बचपन, विवादों में रहा नाम, ‘लॉकअप’ के बाद Bigg Boss-17 के विनर बने Munawar Faruqui

सलमान खान ने 10 मिनट तक अपने दर्शकों से वोटिंग करवाई और जनता के वोट्स के आधार पर मुनव्वर को 'बिग बॉस-17' का खिताब मिला।

सलमान खान के विवादित शो ‘बिग बॉस-17’ के विनर का आगाज हो चुका है। शो के विनर को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे। अंकिता लोखंडे से लेकर विकी जैन और अभिषेक का नाम सामने आ रहा था, लेकिन इसी बीच शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी ने इस ख़िताब को अपने नाम कर लिया है और टीवी की दुनिया में तहलका मचा दिया। वही सोशल मीडिया पर मुनव्वर को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही है। कई लोग इस ख़िताब से खुश है तो कई लोग मुनव्वर फारूकी के विवादों को भी याद कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर यह भी जंग छिड़ चुकी है कि बिग बॉस 17 का इनाम अंकिता लोखंडे को मिलना चाहिए था। तो आईए जानते हैं ‘बिग बॉस’ के नए विनर मुनव्वर फारूकी के बारे में..

खुद पर यकीन नहीं कर पाए मुनव्वर
सबसे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि, ‘बिग बॉस-17’ के टॉप 5 सदस्यों में अरुण माशेट्टी बेघर हुए, इसके बाद अंकित लोखंड इस घर से बाहर आ गई और फिर अंत में मनारा चोपड़ा को आउट किया गया। इसके बाद अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी स्टेज पर आए। सलमान खान ने 10 मिनट तक अपने दर्शकों से वोटिंग करवाई और जनता के वोट्स के आधार पर मुनव्वर को बिग बॉस 17 का खिताब मिला। जैसे ही मुनव्वर को यह खिताब मिला तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ और वह सरप्राइज हो गए। इस दौरान उन्होंने जनता का शुक्रिया किया। बता दें, बिग बॉस का खिताब जीतने के बाद मुनव्वर को बिग बॉस की ट्रॉफी, साथ ही 50 लाख रुपए मिले हैं। इसके अलावा उन्हें एक चमचमाती गाड़ी इनाम के तौर पर मिली।

गरीबी में बीता बचपन
बता दें, मुनव्वर फारूकी ने अपनी मेहनत के बलबूते पर टीवी की दुनिया में एक बड़ा नाम कमाया है। हालांकि इससे पहले मुनव्वर का नाम विवादों में भी काफी रहा। जब वह 14 साल के थे तभी उनकी मां का निधन हो गया था। इस दौरान उन्होंने आर्थिक स्थिति का सामना किया। इतना ही नहीं बल्कि एक बर्तन की दुकान पर भी उन्होंने काम किया। इसके बाद उन्हें एक और झटका लगा और साल 2020 में उनके पिता की मौत हो गई। इसी बीच मुनव्वर ने साल 2017 में एक शादी की थी जिससे उन्हें एक बेटा भी हुआ, लेकिन कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से अलग हो गए। बता दें, पिछले दिनों उन्होंने राम-सीता को लेकर एक विवादित बयान भी दिया था जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।

कंगना के शो के रहे विनर
जब मुनव्वर फारूकी ने मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में हिस्सा लिया था तब वह काफी सुर्खियों में रहे थे। बता दें, उन्होंने ‘लॉकअप’ का भी खिताब अपने नाम किया था। मुनव्वर अब तक कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह पेशे से मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन है। मुनव्वर की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वह अपने अफेयर्स के कारण भी काफी सुर्ख़ियों में रहे हैं।

ये भी पढ़ें: किसी में खूंखार ‘विलेन’ तो किसी में ‘डॉन’, साल 2024 के Box Office पर इन 8 फिल्मों से गर्दा उड़ाएंगे ‘Lord Bobby’

ताज़ा ख़बरें