बॉयफ्रेंड के लिए घर से भागी, बिना शादी के हुई प्रेग्नेंट, फिर की 2 शादियां, फिल्म से कम नहीं इस TV हसीना की जिंदगी

पूजा बनर्जी ने 'महादेव' में पार्वती का रोल करके बड़ी सफलता हासिल की थी। उन्हें 'पार्वती' के नाम से ही जाना जाने लगा था। पूजा ने 'कसौटी जिंदगी की' और 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' जैसे पॉपुलर शोज में काम किया है।

बॉलीवुड सितारों की तरह ही अब टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले सितारे भी एक्टिंग की दुनिया में एक खास पहचान रखते हैं। यह कभी अपने टीवी शोज के लिए चर्चा में रहती है तो कभी इनकी शादी और अफेयर सुर्खियों का कारण बन जाता है। आज हम आपसे बात करेंगे टीवी की ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने एक समय पर टीवी की दुनिया में तहलका मचा दिया और आज भी वह लाइमलाइट में रहती है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। तो आईए जानते हैं टीवी की इस पापुलर एक्ट्रेस के बारे में..

‘पार्वती’ बन चमकी किस्मत
दरअसल, हम बात कर रहे हैं टीवी दुनिया की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के बारे में जिन्होंने ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का रोल करके बड़ी सफलता हासिल की थी। इतना ही नहीं बल्कि इस सीरियल में पार्वती की किरदार के बाद पूजा बनर्जी को ‘पार्वती’ के नाम से ही जाना जाने लगा था। इसके अलावा भी उन्होंने कई पापुलर शोज में काम किया जिसमें ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ जैसे पॉपुलर शोज शामिल है। उन्होंने साल 2011 में तेलुगू फिल्म ‘वीडू थेड़ा’ में एक्टर निखिल सिद्धार्थ के साथ भी काम किया है।

कम उम्र में घर से भागी एक्ट्रेस
पिछले दिनों हुए एक इंटरव्यू में पूजा ने बताया था कि, “वह 15 साल की उम्र में घर से भाग गई थीं।” एक्ट्रेस ने कहा कि, 15 साल की उम्र में उन्हें किसी से प्यार हो गया था और उसी के लिए वह घर से भाग गई थी। हालांकि बाद में एक्ट्रेस अपने फैसले पर पछताई। इसी बीच पूजा ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली लेकिन साल 2013 में उनका तलाक हो गया। बता दें, पूजा बनर्जी न केवल अपने काम के लिए जानी जाती है बल्कि वह अपनी निजी जिंदगी के लिए भी काफी सुर्खियों में रही है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती है।

शादी से पहले हुई प्रेग्नेंट
पूजा बनर्जी का नाम उस दौरान काफी सुर्ख़ियों में रही जब वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। दरअसल, टीवी इंडस्ट्री में काम करने के दौरान पूजा बनर्जी की मुलाकात टीवी के जाने-माने अभिनेता कुणाल वर्मा से हुई। काम करने के दौरान ये एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इसी बीच पूजा बनर्जी प्रेग्नेंट हो गई जिसके चलते आनन-फानन में इन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज की और 6 महीने बाद ही पूजा ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद साल 2021 में इन्होंने अपने परिवार की मौजूदगी में गोवा में शादी रचाई। बता दें पूजा अक्सर अपने पति और बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती है।

ये भी पढ़ें: Arbaaz के बेटे अरहान के इश्क में हैं Raveena की बेटी राशा, यूं पकड़ाई चोरी! वायरल हुई निजी तस्वीरें..

Latest Posts

spot_img

you may like