यूजर्स Fighter में Deepika Padukone के इंटीमेट सीन को लेकर हुए नाराज, बोले भारतीय वायुसेना का अपमान है यह 

Users Angry Over Deepika Padukone’s Intimate Scene In Fighter: बीते शुक्रवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म फाइटर का टीजर रिलीज किया गया। टीजर का जबरदस्त है और फैंस को भी काफी पसंद आया है। इस टीजर में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के बीचे एक इंटीमेट सीन की झलक भी देखने को मिली। हालांकि, अब इसी इंटीमेट सीन को लेकर कुछ यूजर्स भड़क गए हैं, लोगों का मानना है कि फिल्म में दीपिका एक भारतीय वायुसेना के अफसर का किरदार निभा रही हैं और इस तरह के इंटीमेट सीन को देकर वे भारतीय वायुसेना का अपमान कर रही हैं। 

ट्विटर (X) पर एक यूजर ने दीपिका के इस इंटीमेट सीन को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’दीपका पादुकोण सभी फिल्मों में लगभग नग्न क्यों हैं? वही कपड़े, वही सीन और कौन से भारतीय वायुसेना अधिकारी यह सब बकवास करते हैं जो उन्होंने फिल्म में दिखाया है? फाइटर में  ऋतिक रोशन का हर सीन टॉप गन से कॉपी है। यह भारतीय वायुसेना का अपमान है।’’ यूजर के इस ट्वीट पर कुछ यूजर्स अपनी सहमति जता रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स असहमति  जता रहे हैं। 

एक यूजर ने इस ट्वीट पर सहमति जताते हुए लिखा कि, ‘’हां सही में ऑब्जेक्टिफाई किया जाता है।’’ एक दूसरे यूजर ने इस ट्वीट पर असहमति जताते हुए लिखा कि, ‘’कैसा अपमान मैम? यह IAF वॉर फिल्म भी नहीं है। IAF अधिकारियों की भी अपनी निजी जिंदगी होती है। वे बिकिनी के साथ भी अपनी जिंदगी का आनंद ले सकती हैं। आप उनकी विलासितापूर्ण जीवनशैली के बारे में ज्यादा नहीं जानते, इसलिए शांत रहें।’’ इसके अलावा एक और यूजर ने असहमति जताते हुए लिखा कि, ‘’महिलाएं अन्य महिलाओं की तुलना में सबसे अधिक आलोचनात्मक क्यों होती हैं? यह अजीब है कि कैसे इस ट्रेलर ने भारतीय महिलाओं को सबसे अधिक स्त्री-द्वेषी होने का खुलासा किया है। यह फिक्शनल स्टोरी है, डॉक्यूमेंट्री नहीं। भारत की मीडिया साक्षरता इतनी कम है कि उन्हें इसे ग्रेड स्कूल में पढ़ाना शुरू कर देना चाहिए।’’

ये भी पढ़ें: Bobby Deol ने बताया उनके बेटे Aryaman Deol बॉलीवुड में कब डेब्यू करेंगे, बोले अभी उसे काफी कुछ सीखना है लेकिन…

Latest Posts

spot_img

you may like