Ankita Lokhande ने Mannara Chopra समेत बिग बॉस 17 के सारे कंटेस्टेंट्स को कमाई के मामले में पछाड़ा , शो के लिए ले रही हैं इतनी मोटी रकम

Ankita Lokhande Highest Paid Contestant In Bigg Boss 17: टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे जोकि इस वक्त अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट के तौर पर घर के अंदर हैं। अंकिता इस वक्त काफी अच्छा गेम खेल रही हैं और फैंस को भी अंकिता की स्ट्रेटजी काफी पसंद आ रही है। फैंस को भी लगता है कि बिग बॉस 17 की विनर अंकिता लोखंडे बन सकती हैं। इसी बीच बिग बॉस 17 से लेकर और बड़ी खबर सामने आ रही है, खबर यह है कि अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 में सबसे ज्यादा पैसे पाने वाली कंटेस्टेंट हैं। 

अंकिता ने बिग बॉस 17 में मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी समेत कई पॉपुलर कंटेस्टेंट्स को शो की फीस के मामले में पीछे छोड़ दिया है। टॉकीज कॉर्नर की रिपोर्ट के अनुसार, अंकिता प्रति सप्ताह 20 लाख रुपये ले रही हैं, जो उन्हें बिग बॉस के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कंटेस्टेंट्स में शामिल करती है। उनके बाद, मन्नारा चोपड़ा को रहने के लिए प्रति सप्ताह 15 लाख रुपये ले रही  हैं, जबकि मुनव्वर फारुकी भी प्रति सप्ताह 14 लाख रुपये की बड़ी रकम ले रहे  हैं। 

इसके अलावा ‘गुम है किसी के प्यार में’ के फेम ऐश्वर्या शर्मा प्रति सप्ताह 12 लाख रुपये ले  रही हैं और उनके पति नील भट्ट प्रति सप्ताह लगभग 7 लाख रुपये ले रहे हैं। इस रिपोर्ट के माने तो अंकिता लोखंडे के पति, विक्की जैन इस सीज़न में सबसे कम भुगतान पाने वाले कंटेस्टेंट्स  में से हैं, जो प्रति सप्ताह लगभग पांच लाख रुपये कमा  ले रहे  हैं।  वहीं ‘उड़ारियां’ सीरियल के फेम अभिषेक कुमार पांच लाख रुपए  और ईशा मालविया सात लाख रुपये प्रति सप्ताह ले रहे हैं।

अनुराग डोभाल 7.5 लाख रुपये ले रहे  हैं। सना रईस खान  प्रति सप्ताह 6 लाख रुपये ले रही हैं। विक्की जैन के बाद फिरोजा खान को इस शो के लिए सबसे कम रुपए मिल रहे हैं, फिरोज को प्रति सप्ताह 3 लाख रुपए मिल रहे हैं। हालांकि, इस रिपोर्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारि पुष्टि नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें: Sriti Jha ने शादी को लेकर बोला, शादी की कोई उम्र नहीं होती, Arjit Taneja के साथ अपनी…

Latest Posts

spot_img

you may like