Shehnaaz Gill ने Thank You for Coming में छोटे कपड़े पहनने पर हुई ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब, बोलीं लोगों को अपना…

Shehnaaz Gill  On Wearing Short Clothes In Thank You For Coming: बॉलीवुड की अभिनेत्री शहनाज गिल जिनकी आज फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, यह फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई है। इस फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली है। इसके अलावा इस फिल्म में शहनाज गिल जोकि एक सपोर्टिंग कैरेक्टर निभा रही हैं, उनकी काफी ट्रोलिंग हुई। शहनाज को इस फिल्म में छोटे कपड़े पहने जाने पर ट्रोल किया गया है। इस बात का खुलासा खुद शहनाज गिल ने किया है और ट्रोलिंग को लेकर एक करारा जवाब भी दिया है। 

शहनाज गिल ने हाल ही में ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि, “जिस तरह से रिया कपूर ने फिल्म में हमें स्टाईल किया है, लोग हैरान हैं कि मैं इतने छोटे कपड़े पहन सकती हूं। लोगों को वास्तव में अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। मेरे कपड़ों की लंबाई से मुझे मत आंकिए। मुझसे व्यक्तिगत रूप से मिलें, दो मिनट मेरे साथ बैठें, मेरे फैन ना होंगे मेरा नाम बदल देना।’’

बता दें कि, फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ को करण बुलानी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को शोभा कपूर

अनिल कपूर, एकता कपूर और रिया कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह एक सेक्स-कॉमेडी फिल्म में जिसमें मॉडर्न जमाने की महिलाओं की सेक्सुअल फैंटेसी के बारे में दिखाया गया है। इस फिल्म में सिर्फ महिला के लिए सेक्स कितना जरूर उसके बारे में दिखाया गया और इसके अलावा इस फिल्म में और कुछ खास नहीं है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में है। भूमि के अलावा शहनाज गिल भी एक अहम किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में तीन सोशल मीडिया स्टार डॉली सिंह, कुशा कपिला और शिवानी बेदी भी फिल्म में छोटा रोल निभाती हुई नजर आई हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर का कैमियो भी देखने को मिला है।  बात करें शहनाज के वर्कफ्रंट की, तो वे इस फिल्म के बाद अब एक दो और फिल्मों में जनर आने वाली हैं। 

ये भी पढ़ें: Khufiya में Wamiqa Gabbi के से*स सीन पर KRK ने कहा कि गरीब घर की लड़कियों को यह सब करना पड़ रहा है और सरकार सो रही है

Latest Posts

spot_img

you may like