जब ऑस्कर विनर Bhanu Athaiya को Satyam Shivam Sundaram में Zeenat Aman को काफी कम कपड़ों में स्टाईल करने में दिक्कत हुई, भानु अथैया को इस चीज का रखना पड़ता था काफी ध्यान

Bhanu Athaiya Faced Difficulty  Styling Zeenat Aman In Satyam Shivam Sundaram: साल 1978 में आई हिट फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी। हालांकि, यह फिल्म जीनत अमान के सेक्सी अवतार को लेकर काफी विवादों में भी रही थी। इस फिल्म में जीनत के कॉस्ट्यूम पर काफी सवाल खड़े किए गए थे, जिसमें एक्ट्रेस का अंग प्रदर्शन किया गया था। हालांकि, इन कॉस्टयूम  को  डिजाइन करने में ऑस्कर विनर कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया को भी काफी दिक्कत हुई थी और उन्होंने इन कॉस्टयूम को डिजाइन करते वक्त एक बात का खास ध्यान रखा था। इस बात का खुलासा भानु अथैया की बेटी राधिका गुप्ता ने हाल ही में जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में किया है। 

राधिका ने इस फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’सत्यम शिवम सुंदरम के लिए राज कपूर ने मेरी मां भानु अथैया से मुलाकात की। उन्होंने मां को इस फिल्म की कहानी सुनाने के बाद  अपने हारमोनियम पर फिल्म का कुछ संगीत भी बजाया। जब वह चाय पीने गया, तब तक उसके सात स्केच तैयार थे। उन्हें यह सारे स्कैच पसंद आए और तुरंत मां को एडवांस पेमेंट कर दिया।’’

राधिका ने आगे बताया कि उनकी मां हमेशा कहती थी कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए काफी कठिन था। राधिका ने कहा कि, ‘’मेरी माँ कहती रहीं कि यह बहुत कठिन प्रोजेक्ट] था क्योंकि उन्हें इसके लिए काफी  कम कपड़े का उपयोग करना था। उन्हें यह फायदा था कि वह जीनत अमान जैसी एक्ट्रेस के लिए कॉस्ट्यूम तैयार कर रहीं थी, जिनका शरीर बहुत खूबसूरत था और उनकी व्यक्तित्व काफी बड़ा था। मां ने  कहा था  कि उन्हें जीनत को  कपड़े पहनाना और फिर भी उसे पुरुषों की नजरों से बचाने के लिए पर्याप्त कपड़े देना एक खुशी की बात थी, ताकि वह उससे बच सके। यह उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण था।”

बता दें कि, फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ को राज कपूर द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में शशि कपूर और जीनत अमान मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 

ये भी पढ़ें: जब Priyanka Chopra की नाक की सर्जरी को देखकर हैरान हो गए Anil Sharma, लेकिन अनिल ने फिर भी प्रियंका को अपनी फिल्म से  नहीं निकाला, बोले मैंने…

Latest Posts

spot_img

you may like