जब फ्लॉप फिल्में देने के बाद Hrithik Roshan ने परेशान होकर Ameesha Patel को बोली यह बात 

 After Giving Flops Upset  Hrithik Roshan Told Ameesha Patel This: ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने साल 2000 में आई फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से साथ में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और दर्शकों को इस फिल्म में अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन की फ्रैश जोड़ी काफी पसंद आई थी। इस फिल्म के हिट हो जाने के बाद यह दोनों ही बॉलीवुड में स्टार बन गए थे। इस फिल्म के बाद अमीषा पटेल ने गदर 1 जैसी एक और बड़ी हिट फिल्म दे दी थी। लेकिन ऋतिक रोशन की फिल्में फ्लॉप हो रही थी, जिससे ऋतिक काफी परेशान हो गए थे। इस बात का खुलासा अमीषा पटेल ने किया है। 

अमीषा पटेल ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन के फिल्मी करियर के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि, “कहो ना प्यार है के तुरंत बाद, वह सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों के साथ काम कर रहे थे… सूरज बड़जात्या, सुभाष घई, यशराज फिल्म्स, यहां तक ​​कि मेरे साथ एक फिल्म भी, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। वे और मैं सेट पर इस पर चर्चा करते थे। लोग कहते थे कि उनकी बस एक ही फिल्म चली है।’’

इसी के बारे में बताते हुए अमीषा ने आगे कहा कि, ‘’हम ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ कर रहे थे और हम बात करते थेl। उनकी फिल्म फ्लॉप होने के एक दिन बाद हम सेट पर शूटिंग कर रहे होते थे और वह बेशक बहुत परेशान रहते थे। हमारी पहली फिल्म इतनी बड़ी हिट थी, निश्चित रूप से डाउनफॉल आप पर और अधिक गहरा असर डालता है। और उन्होंने मुझसे कि, ‘लेकिन अमीषा, आपने तो दूसरी फिल्म गदर दे दी, मैं फ्लॉप दे रही हूं आप गदर दे रही हो।’’

अमीषा ने बताया कि फिर उन्होंने ऋतिक हिम्मत ने हारने की सलाह दी। अमीषा ने कहा कि, ‘’मैंने उससे कहा कि चिंता मत करो, क्योंकि एक दिन समय जरूर बदलेगा।’’ और ऐसी ही हुआ इसके बाद ऋतिक ने ‘कोई मिल गया’, ‘धूम’ और ‘कृष’ जैसी हिट फिल्में दी। 

ये भी पढ़ें: Ameesha Patel ने बताया कि Sanjay Dutt समझते हैं कि मैं काफी सीधी हूं, तो मुझे इस इंडस्ट्री में नहीं रहना चाहिए, संजय दत्त के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बोली यह बात 

Latest Posts

spot_img

you may like