Sunny Deol की Gadar 2 ने ओपनिंग डे पर Akshay Kumar की OMG 2 को दी मात, गदर 2 ने की ताबड़तोड़ कमाई, सुस्त रही OMG 2

Sunny Deol Gadar 2 beats Akshay  Kumar OMG 2 on opening day: आज देशभर के सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में गदर 2 और OMG 2 रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्में दर्शकों को पसंद आ रही है। हालांकि, सनी देओल की फिल्म गदर 2 का ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने को लिए  भर-भर कर दर्शक आ रहे है। वहीं अक्षय कुमार की OMG 2 को भी देखने के लिए काफी दर्शक आ रहे है। लेकिनओपनिगं डे पर सनी देओल की गदर 2 ने अक्षय कुमार की OMG 2 को हरा दिया है। सनी की गदर 2 ने ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई की है,वहीं अक्षय की OMG 2 ने औसत कमाई की है। 

ऑरमैक्स मीडिया के अनुसार सनी देओल की गदर 2 ने ओपनिंग डे (11 अगस्त 2023) पर 31.2 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह आंकाड़ा भारत के अंदर का है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने ओपनिंग डे पर 8.2 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि,इन दोनों फिल्मों की कमाई अभी और बढ़ेगी। एक हिसाब देखा जाए तो दोनों ही फिल्मों को अच्छी ओपनिंग मिली है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों में से कौन सी फिल्म हिट होती है, तो एक हफ्ते के कुल कलेक्शन के बाद पता चलेगा। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह दोनों फिलमें कितनी कमाई करती है।

 अगर आज के ओपनिंग डे के आंकड़े देखे, तो गदर 2 जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकाड़ा पार कर लेगी। गदर 2 का बजट लगभग 75 करोड़ रुपए से नीचे का है, अगर उस हिसाब से यह फिल्म 100 करोड़ रुपए से अधिक कमाती है, तो यह फिल्म हिट मानी जायेगी। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 का बजट लगभग 100 करोड़ रुपए है, तो इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस और भी ज्यादा कमाई करनी होगी। अब देखते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर OMG 2 और गदर 2 में  से कौन सी फिल्म  ताबड़तोड़ कमाई करेगी। 

ये भी पढ़ें: OMG 2 और Gadar 2 से पहले Sunny Deol और Akshay Kumar में इतनी बार हो चुकी है बॉक्स ऑफिस पर टक्कर, जानें दोनों में से कौन जीता?

Latest Posts

spot_img

you may like