Vasan Bala on three qualities to become bollywood superstar: बॉलीवुड को ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ और ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ जैसी बेहतरीन फिल्में दे चुके निर्देशक वासन बाला अपनी मजेदार किस्म की फिल्ममेकिंग के लिए जाने जाते हैं। इसी बीच वासन ने बताया है कि बॉलीवुड में सुपरस्टार बनने के लिए किन-किन क्वालिटी की आवश्यकता होती है।
वासन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक इस पर एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’लड़के नहीं रोते हैं, लेकिन बॉलीवुड में इस स्टीरियोटाइप को तोड़ा गया है !? लेकिन भारत में आप तभी सुपरस्टार बन सकते हैं जब आप अच्छा रो सकते हैं, लिपसिंक कर सकते हैं और अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से डांस कर सकते हैं। अशोक कुमार से लेकर राजेश खन्ना तक, अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक। यहां तक कि विक्की कौशल को मसान में अच्छे रोने के लिए भी जाना जाता है।’’
वासन ने इसका एक और उदाहरण देते हुए दूसरे ट्विट में लिखा कि, ‘’करियर अच्छे रोने से बनता है। यहां तक कि सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार को भी स्क्रीन पर अच्छा रोना शुरू करना पड़ा। यह कूल नहीं है, आई डोंट केयर जो किसी भी हिंदी फिल्म को हीरो बनाता है। यह रोना है-सड़क, नाम, वास्तव में संजय दत्त। बॉलीवुड में एक अच्छा रोना ही असली जीत है।’’ इसके अलावा वासन ने लिखा कि, ‘’एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर के लिए भी एक अच्छा रोना एक वास्तविक जीत है,एक अच्छा रोना एक राजनेता के लिए जीत है। हम रोने वाले लोगों से प्यार करते हैं!’’
Boys don't cry stereotypes broken in Bollywood!?
— Vasan Bala (@Vasan_Bala) August 3, 2023
But in India you can only become a superstar if you can cry well, lipsync and dance to your best ability.
From Ashok Kumar to Rajesh Khanna to Amitabh Bachchan to SRK.
even Vicky Kaushal is known for a good cry in Masaan. 1/2
वासन के इस ट्विट पर यूजर्स भी अपने विचार रख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’देव आनंद स्क्रीन पर रो नहीं पाते थे…ज्यादातर वह अपना चेहरा हाथों से या टोपी से छुपाते थे।’’ इसके अलावा एक और यूजर ने सलमान को सबसे अच्छा रोना वाला एक्टर बताते हुए लिखा कि, ‘’सलमान इसके लिए सर्वश्रेष्ठ हैं…तेरे नाम, जानेमन, दबंग, सुल्तान, आदि सभी सूक्ष्म और सटीक… न ज्यादा खिंचे हुए, न चेहरे पर बंदर जैसा भाव।’’

