बॉलीवुड में Mera Gaon Mera Desh समेत डकैतों पर बनी पांच बेहतरीन फिल्में  

Bollywood movies made on dacoits including Mera Gaon Mera Desh: बॉलीवुड में डकैतों पर फिल्में बनाने का चलन काफी रहा हैं। बॉलीवुड ने डकैतों दर्जनो फिल्में बनाई हैं, लेकिन दर्शकों को कुछ फिल्में ही पसंद आई हैं। गांव हो या फिर शहर हर तरह के दर्शकों को डकैतों पर फिल्में काफी पसंद आई हैं। तो आज हम आपको बॉलीवुड में डकैतों पर बनाई गई कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बतायेंगे। 

बॉलीवुड में डकैतों पर बनी पांच बेहतरीन फिल्में:

1.मेरा गांव मेरा देश: साल 1971 में आई धर्मेन्द्र, विनोद खन्ना और आशा पारेख स्टारर यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म में विनोद खन्ना ने एक डकैत का रोल निभाया था। विनोद ने फिल्म में जब्बर सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में धर्मेन्द्र ने अजीत का किरदार निभाया था। इस फिल्म की कहानी जब्बर सिंह और अजीत की दुश्मनी पर आधारित थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को राज खोसला ने डायरेक्ट किया था। 

2.कच्चे धागे (1973): इस फिल्म को भी राज खोसला ने डायरेक्ट किया था। इसके अलावा विनोद खन्ना ने इस फिल्म दोबारा डकैत का रोल निभाया था। इस फिल्म में कबीर बेदी ने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म में बाप-बेटे के बदले की कहानी को दिखाया गया था। फिल्म में कबीर और विनोद खन्ना के एक-दूसरे के दुश्मन दिखाई दिए गए थे। 

3.डकैत:  इस फिल्म को राहुल रवैल ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को साल 1987 में रिलीज किया गया था।  फिल्म में सनी देओल ने डकैत का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सनी ने अर्जुन यादव का किरदार निभाया था, जोकि एक पढ़ा-लिखा नौजवान होता हैं लेकिन मजबूरी में डकैत बन जाता है। इस फिल्म में सनी ने काफी अच्छा अभिनय किया था। 

4.बैंडिट क्वीन: यह फिल्म बॉलीवुड की परंपरागत डकैतों वाली फिल्मों से अलग थी। यह फिल्म असल जीवन की डकैत फूलन देवी पर आधारित थी। इस फिल्म में फूलन देवी के साथ हुए अत्याचार और बाद वो कैसे डकैत बनीं इसके बारे में दिखाया गया था। 

5.पान सिंह तोमर: दिवंगत अभिनेता इरफान की फिल्म पान सिंह तोमर दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म भी असल जीवन के भारतीय सेना के जवान,एथलीट से बने डकैत पान सिंह तोमर पर आधारित थी। 

ये भी पढ़ें: Avika Gor ने कहा उन्हें उनके टैलेंट की वजह से काम मिलता है, नाकि सोशल मीडिया के कारण, Milind Chandwani के साथ अपने संबंध पर बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like