Gashmeer Mahajani broke silence on his father Ravindra Mahajani demise: मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता रवीन्द्र महाजनी जिनका हाल ही में निधन हो गया है। रवीन्द्र 77 के साल थे। वे पुणे स्थित मृत अवस्था में अपने फ्लैट में अकेले पाए गए थे। इसके बाद से ही रवीन्द्र के बेटे और टीवी जगत के जाने-माने एक्टर गशमीर महाजनी को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था। यूजर्स गशमीर को अपने पिता का ध्यान न रखने को लेकर ट्रोल कर रहे थे।
हालांकि, अभिनेता दो-तीन दिनों से शांत थे और उन्होंने इस ट्रोलिंग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन अब गशमीर ने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। गशमीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी साझा की जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। गशमीर ने अपनी स्टोरी में लिखा कि, ‘”एक स्टार को स्टार रहने दीजिए।मैं और मेरे लोग चुप रहकर यह सुनिश्चित करेंगे। अगर यह भी मेरे लिए या हमारे लिए गालिंया और नफरत लाता है, तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। भगवान सबका भला करे, इस दुनिया से जाने वाली आत्मा को शांति….ओम शांति। वो मेरे पिता थे और मेरी मां के पति और हम उन्हें आप सबसे ज्यादा जानते हैं। जब भी मुझे भविष्य में सही समय मिलेगा, तो इसके बारे में और बात करूंगा।” गशमीर की इस स्टोरी के बाद कई फैंस और टीवी एक्टर्स ने अभिनेता को सपोर्ट किया है। फैंस ने उनके पिता को श्रद्धांजलि भी दी है।

बता दें कि, गशमीर के पिता रवीन्द्र महाजनी 70 और 80 के दशक में मराठी सिनेमा के सुपरस्टार थे। उन्हें मराठी सिनेमा का विनोद खन्ना भी कहा जाता था। रवीन्द्र ने कई मराठी हिट फिल्मों में काम किया था। रवीन्द्र ने बॉलीवुड की फिल्म सात हिंदुस्तानी में भी काम किया था। रवीन्द्र जब मराठी सिनेमा में सुपरस्टार थे, तब उन्हें बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में ऑफर हुईं थी, लेकिन उन्होंने इन फिल्मों को करने से मना कर दिया था। इसके अलावा वे आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म ‘पानीपत’ में भी नजर आए थे।

