Taapsee Pannu बोली मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, SRK की Dunki पर भी दिया एक बड़ा अपडेट

Taapsee Pannu said I am not pregnant updates on  Dunki: बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री तापसी पन्नू जिनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई हैं, वे अब शाहरुख खान की फिल्म डंकी से वापसी करने की तैयारी कर रही हैं। इसी बीच तापसी ने अपनी शादी और फिल्म डंकी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 

तापसी ने हाल ही में  अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक Ask Me Anything का सेशन किया। इसी सेशन  में उन्होंने फैंस के सवालों का जवाब दिया है। एक फैन ने इसी सेशन में तापसी से उनकी शादी पर सवाल पूछा। फैन ने पूछा कि, ‘आप शादी कब करोगे।’  इस पर तापसी ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि, ‘’मैं अभी तक प्रेग्नेंट नहीं हूं, इसलिए अभी शादी का कोई प्लान नहीं है। मैं आप सभी को बता दूंगी।’’

इसके अलावा एक फैन तापसी से उनकी आगामी फिल्म डंकी के बारे में भी पूछा। इसपर जवाब देते हए तापसी ने कहा कि, “मुझे बस इतना पता है कि मुझे कुछ दिनों तक शूटिंग करनी है, और अधिक जानकारी के लिए मुझे लगता है कि आपको फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी से पूछना चाहिए। मुझे लगता है कि केवल वही जानते हैं कि वास्तव में क्या हो रहा है और पहला लुक कब सामने आएगा और कुछ भी। मैं बस वहां जाकर शूटिंग करती हूं और वापस आ जाती हूं और मुझे खुशी है कि मैं उस फिल्म का हिस्सा हूं।”

इसके अलावा तापसी ने इस सेशन के दौरान अपने सोशल मीडिया के अनुभव के बारे में भी बताया है। तापसी ने बताया कि वे शुरुआत में सोशल मीडिया को लेकर काफी उत्साहित थी। लेकिन जब उन्होंने सोशल मीडिया पर नेगेटिवेटी देखी, तो उन्होंने सोशल मीडिया से थो दूरी बना ली। 

बात करें, फिल्म डंकी की तो इस फिल्म को राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य रोल में है। फिल्म में तपासी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी, फिल्म में विक्की कौशल का कैमियो भी देखने को मिल सकता है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट को लेकर पुष्टि की जायेगी। 

ये भी पढ़ें: SRK और Salman Khan, Alia Bhatt की इस फिल्म में साथ में आ सकते हैं नजर

Latest Posts

spot_img

you may like