SRK met with an accident suffered a nose injury: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान के साथ अमेरिका में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान हादसा हो गया है। इस हादसे में उनकी नाक में गहरी चोट आ गई है। नाक में चोट लगने के बाद शाहरुख को अस्पताल ले जाया गया और उनकी नाक की सर्जरी की गई है।
ईटाइम्स के अनुसार शाहरुख खान लॉस एंजिल्स में अपने किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया जिससे उनकी नाक में गहरी चोट आ गई और फिर अभिनेता को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। उनकी नाक से काफी खून बह रहा था, जिसके बाद तुरंत उनकी नाक की सर्जरी की गई और फिर उनकी नाक से खून बंद हुआ। शाहरुख की नाक में पट्टियां बंधी हुई हैं और वे अब भारत लौट आए हैं। शाहरुख की हालत में अभी सुधार है। हालांकि ,अभी शाहरुख खान की टीम ने इस बात को लेकर कोई भी आधिकारिक स्टेंटमेंट जारी नहीं किया है।
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे फिल्म जवान और डंकी में नजर आने वाले हैं। शाहरुख फिल्म जवान में डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। फिल्म जवान को साउथ के प्रतिभाशाली निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान से विजय सेतुपति दो-दो हाथ करते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा फिल्म में साउथ की प्रतिभाशाली अभिनेत्री नयनतारा भी नजर आयेंगी। नयनतारा फिल्म में शाहरुख खान से रोमांस करते हुए नजर आयेंगी। इसके अलावा इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। यह फिल्म 07 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
इसके अलावा शाहरुख एक और बड़ी फिल्म डंकी में भी नजर आयेंगे। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित किया गया है। खबरों की माने तो इस फिल्म में शाहरुख खान एक भारतीय सैनिका का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में शाहरुख एक पंजाबी का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट को अभी फाइनल नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें: Akshay Kumar अगर हीरो न होते तो एक बड़े पॉकेट मार बनते, Divya Bharti बहुत ही अच्छी थी: Guddi Maruti

