Aamir Khan की Fanaa के 17 साल हुए पूरे,  फिल्म के इस सीन को शूट करने में Kajol को हुई थी बहुत तकलीफ 

Aamir Khan Fanaa completes 17 years: बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान और एक्ट्रेस काजोल की फिल्म ‘फना’ को आज 17 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को आज है कि दिन 26 मई 2006 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म से आमिर खान ने पहली बार एक एंटी होरी वाला किरदार निभाया था। फिल्म में काजोल की एक्टिंग को भी काफी सराह गया था। लेकिन काजोल को इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन शूट करने में काफी तकलीफ हुई थी। इस बात का खुलासा काजोल ने खुद किया है। 

काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म फना के 17 साल पूरे हो जाने पर एक पोस्ट साझा की है। काजोल ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, ‘’सिनेमा में मेरी कई वापसी में से एक, लेकिन ज़ूनी हमेशा मेरे लिए खास रहेगी क्योंकि मुझे सिर्फ अपने चश्मे के बिना ही रहना था। जैसे आप लोगों ने मेरी यादों की इतना प्यार दिया है, तो इस फिल्म से जुड़ी कुछ और यादे साझा करती हूं।’’

काजोल ने अपनी इसी पोस्ट में आगे बताया कि उन्हें किस सीन की शूटिंग को करने में दिक्कत हुई। काजोल ने लिखा कि,  ‘’शूटिंग के पहले दिन पोलैंड -27 डिग्री सेंटीग्रेड था और मैंने एक जमी हुई झील पर एक पतली शिफॉन सलवार कमीज पहनी हुई थी, जिसमें विंड चिल फैक्टर एक तरफ था … आमिर खान ने लोकल मार्केट से शूटिंग के लिए एक अच्छी मोटी जैकेट खरीदी थी। तो उनके चेहरे पर वो नेचुरल दर्द नहीं था जो मेरे जमे हुए चेहरे पर था!!’’

अंत में काजोल ने अपनी इस पोस्ट में लिखा कि, ‘’पूरा सीन यह था कि जब हम मुंबई वापस आए तो पूरा गाना खराब हो गया था और सॉन्ग को दोबार शूट करना पड़ा था। क्या हम दुनिया भर की उन महिलाओं और हीरोइनों को सलाम कर सकते हैं जो सिर्फ अच्छा दिखने के लिए ऐसा करती हैं और इससे भी बुरा! फना के 17 साल।’’

ये भी पढ़ें: Fardeen Khan अपने फैंस के इस जेस्चर पर हुए भावुक, बोले आप सभी को पाकर धन्य हूं

Latest Posts

spot_img

you may like