Vivah के बाद Amrita Rao को अमेरिका और कनाडा से आते थे शादी के प्रपोजल, बोली मुझे यह सब चीजें देखकर हंसी आया करती थी

After Vivah Amrita Rao got marriage proposals from America Canada: साल 2006 में आई फिल्म विवाह जोकि दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस  पारिवारिक फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अमृता राव का एक संस्कारी लड़की वाला किरदार उस समय मां और बेटों को इतना पसंद आया था कि हर कोई अमृता जैसी बहू और पत्नी चाह रहा था। इस फिल्म के बाद अमृता की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई थी। लेकिन इस फिल्म के बाद अमृता को असल में कई रिश्ते आने लगे थे। लोग उन्हें अमेरिका और कनाडा से शादी के प्रपोजल भेज रहे थे। 

अमृता राव ने इस बात का खुलासा हाल ही में राजश्री प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में किया है। अमृता ने इस फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’इस फिल्म के बाद उन्हें शादी के  प्रपोजल लेटर मिलते थे। उन्हें ये लेटर ज्यादातर कनाडा और अमेरिका के लोगों से मिलते थे। इस लेटर में यह लोग अमृता को अपने घर, अपनी मां और अपनी कारों की तस्वीरें भेजा करते थे।’’

अमृता ने बताया कि इन लेटर्स को देखने के बाद उन्हें इन बातों पर हंसी आती थी। लेकिन जब वे इस चीज के बारे में सोचती है, तो उन्हें लगता है कि यह कितना मैजिकल था कि लोग उनपर उनके किरदार पूनम के लिए उन्हें इतना प्यार दे रहे हैं। यह लोग सिर्फ मुझसे में शादी करना चाहते थे, वे अपने जीवन में एक पूनम जैसी लड़की चाह रहे थे। यह सब सच में एक अच्छा अनुभव था। 

आपको बता दें कि, अमृता ने फिल्म विवाह में एक संस्कारी लड़की के रूप में पूनम का किरदार काफी अच्छे तरह से निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने काफी धांसू एक्टिंग की थी। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को बेस्ट एक्टर और अमृता राव को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। 

ये भी पढ़ें: Anurag Kashyap की वजह से मैंने एक्टिंग को गंभीरता से लिया है:  Adarsh Gourav

Latest Posts

spot_img

you may like