फिल्म Jawan की एक्ट्रेस Ridhi Dogra ने Vijay Sethupathi और SRK के सीन्स के बारे में ऐसी बात बताई है, जिसे सुनकर  फैंस  थियेटर में फिल्म को देखने के लिए मजबूर हो जायेंगे

Ridhi Dogra tells Jawan: शाहरुख खान जिनकी इस साल पठान के बाद अब दूसरी सबसे बड़ी फिल्म जवान आने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। इसी बीच इस फिल्म की अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने फिल्म जवान के बारे में ऐसी बातें बताई है कि जिसे सुनकर लगता है कि यह फिल्म कितनी बड़ी होने वाली है। रिद्धि डोगरा ने हाल में फरीदून शहरयार को  एफएम कनेक्ट कनाडा पर इंटरव्यू देते हुए फिल्म जवान के बारे में कई बातें बताई हैं।

 रिद्धि ने फिल्म जवान के बारे में बातचीत करते हुए फरीदून शहरयार को कहा कि, ‘’उन्हें फिल्म जवान पर इस फिल्म के निर्देशक एटली ने ज्यादा कुछ बताने से मना किया है। फिर वे इस फिल्म के बारे में थोड़ा बता सकती है।’’ रिद्धि ने बताया कि यह फिल्म बहुत ही बड़े लेवल की फिल्म है। इस फिल्म का म्यूजिक, एक्शन और बीजीएम सबकुछ काफी बड़े लेवल का है। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख  और विजय सेतुपति को साथ में देखना एक अलग ही अनुभव है। 

रिद्धि ने फिल्म जवान में शाहरुख और विजय सेतुपति के सीन्स के शूट के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’जब यह दोनों आपस परर्फोम कर रहे थे, तो देखकर काफी मजा आ रहा है। इसके अलावा यह दोनों इतने बड़े एक्टर है कि फिल्म सेट पर एक अलग ही एनर्जी देखने को मिल रही थी। ये दोनों जब आपस में सीन शूट कर रहे थे, तो वो देखना ही काफी बड़ी बात थी। शाहरुख और सेतुपति दोनों ने अपने सीन्स को इतने बड़े लेवल पर शूट किया है, जिसे देखकर सबको मजा आ जायेगा। फिल्म के सेट पर हम सब भी बस विजय सेतुपति सर और शाहरुख को ही देखते थे। यह दोनों ही एक्टर टीम वर्क के साथ काम कर रहे थे। सच में यह फिल्म बहुत बड़ी फिल्म होने वाली है, क्योंकि इसको पूरी तरह समर्पित होकर बनाया गया है। 

इसके अलावा रिद्धि ने कहा कि, ‘’मुझे काफी खुसी है कि मैं इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनी हूं, जो एक इतिहास बनाने जा रही है।’’

Latest Posts

spot_img

you may like