Akshay Kumar की Selfiee इस ओटीटी प्लटेफॉर्म पर हुई रिलीज, फैन बोला Pathaan की तरह कॉर्पोरेट बुकिंग की होती, तो सेल्फी भी सुपरहिट हो जाती

Akshay Kumar Selfiee OTT: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ जिसको  23 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। बहरहाल अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार (DisneyPlusHotstar) पर  देखने के बाद अब फैंस इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है।

फैंस ने इस फिल्म को ट्विटर पर ट्रेंड करवा दिया है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी अच्छे-अच्छे ट्विट्स कर रहे हैं। एक फैन ने इस फिल्म पर ट्विट करते हुए बताया है कि अगर इस फिल्म की भी शाहरुख खान की फिल्म पठान की तरह कॉर्पोरेट बुकिंग की गई होती, तो यह फिल्म भी बहुत बड़ी सुपरहिट होती है। फैन ने इस बात पर ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’यह फिल्म पठान की तरह कॉरपोरेट बुकिंग की हकदार थी, यह बहुत बेहतर थी … बॉलीवुड की मजेदार फिल्म #सेल्फी देखें जो आजकल डिज्नी + हॉटस्टार पर दुर्लभ है। मैं इसे आज रात अपने परिवार के साथ फिर से देखूंगा।’’

वहीं एक दूसरे फैन ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’हॉटस्टार पर #सेल्फी देखी! अक्षय की सरासर कॉमिक टाइमिंग बेमिसाल है और यहां तक ​​कि कुछ इंटेंस मोमेंट्स भी…मूवी मूल रूप से फन फन एंड फन है! इसे सिनेमाघरों में देखना चाहिए था लेकिन वास्तव में पिछले कुछ महीनों से व्यस्त था! अगली अक्षय फिल्म निश्चित रूप से थिएटर में देखूंगा। इस फिल्म की  कॉमिक टाइमिंग शानदार है।’’

इसके अलावा एक और फैन ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘’मैंने आज #सेल्फी फिल्म देखी और दोनों के बीच की मस्ती और केमिस्ट्री @अक्षय कुमार और @emraanhashmiअच्छे हैं। हालांकि यह फिल्म केवल ओटीटी के लिए थी और परिवार के साथ देखने लायक फिल्म है।’’

बता दें कि, फिल्म सेल्फी में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को राज मेहता द्वारा निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें: Mithun Chakraborty के बेटे Namashi इस भोजपुरी एक्ट्रेस के बहुत बड़े दीवाने, साथ में करना चाहते हैं फिल्म

Latest Posts

spot_img

you may like