Sidhu Moosewala,Nawazuddin Siddiqui और अपने दो बेकार गानों के बारे में Honey Singh ने किए बड़े खुलासे 

Honey Singh Sidhu Moosewala, Nawazuddin Siddiqui: इंडिया में रैप और पॉप म्यूजिक को बढ़ावा देने वाले सिंगर, रैपर और म्यूजिक कम्पोजर हनी सिंह इन दिनों अपने सॉन्ग ‘नागन’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस सॉन्ग को यूट्यूबपर अबतक 2 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इसी बीच हनी सिंह ने अपनी सिंगिंग करियर और डार्क पीरियड को लेकर कई खुलासे किए हैं।

हनी सिंह ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाईफ और सिंगिंग करियर को लेकर कई खुलासे किए हैं। हनी सिंह ने बताया कि, ‘’जब उनकी तबियत खराब थी और वे बुरे समय से गुजर रहे थे। तो इस बीच बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार ने उन्हें साउथ इंडिया के एक आश्रम में जाने की सलाह दी थी। लेकिन हनी सिंह ने उनकी बात नहीं मानी। इसके अलावा अक्षय,हनी की मम्मी से बात करके सिंगर की तबियत के हालचाल पूछते थे।’’

इसके अलावा हनी सिंह ने अपने करियर के बुरे गानों के बारे में भी बताया। हनी ने कहा कि, ‘’मुझे लगता है कि सॉन्ग ‘आज ब्लू है पानी-पानी’ और ‘लुंगी डांस’ मेरे सबसे बुरे सॉन्ग हैं। लेकिन लोगों ने इन दोनों सॉन्ग्स को काफी प्यार दिया है। मैंने इन सॉन्ग को मजाक में बना दिया था और मुझे लगता था कि यह दोनों सॉन्ग मेरे करियर के सबसे गंदे सॉन्ग हैं, लेकिन यह दोनों सॉन्ग काफी बड़े सुपरहिट रहे। ‘ब्लू आईज’, ‘ब्राउन रंग’ और ‘देसी कलाकार’ जैसे सॉन्ग सबसे अच्छे हैं, इन सॉन्ग को मैं सबसे बढ़िया सॉन्ग्स मानता हूं।’’

हनी दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को भी याद किया है। वे सिद्धू मूसेवाला को याद करके इमोशनल हो गए हैं। हनी ने बताया कि जब सिद्धू मूसेवाला के साथ ऐसी घटना हुई थी, तब उन्होंने उनके पिता को फोन करके कहा था कि आप चिंता मत करने अभी आप के बहुत सारे बेटे जिंदा है। इसके अलावा हनी सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए एक सॉन्ग भी तैयार किया है। इस सॉन्ग का नाम है ‘साले साहब’ जोकि अभी तक शूट नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार Pradeep Pandey ला रहे हैं ईद वाली Ishq, 21 अप्रैल को मचेगा परदे पर गदर

Latest Posts

spot_img

you may like