Mithun के बेटे Namashi Chakraborty की डेब्यू फिल्म Bad Boy के ट्रेलर पर मिले खराब रिएक्शन, यूजर बोला इसे हीरो किसने बना दिया

Mithun Namashi Chakraborty Bad Boy trailer: किसी जमाने में बॉलीवुड के मेगास्टार रहे अभिनेता मिथुन के दूसरे बेटे नमाशी चक्रवर्ती भी अब फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। नमाशी चक्रवर्ती की डेब्यू फिल्म ‘बैड बॉय’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह ट्रेलर फैंस कुछ ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है। इस ट्रेलर को लेकर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

इस फिल्म का ट्रेलर फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’मिथुन के बेटे नमाशी और अमरीन ने ‘बैड बॉय’ के साथ डेब्यू किया… ट्रेलर वाराणसी में लॉन्च हुआ… मुख्य जोड़ी #नमाशी चक्रवर्ती [#मिथुन चक्रवर्ती के बेटे] और #अमरीन ने आज #वाराणसी में #बैडबॉय – निर्देशित #बैडबॉय का आधिकारिक ट्रेलर लॉन्च किया…यह फिल्म सिनेमाघरों में 28 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है।’’

तरण के इसी ट्विट पर फैंस भी इस फिल्म के ट्रेलर पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने इस ट्रेलर पर रिएक्शन देते हुए लिखा कि, ‘’कैमरा नमाशी के चेहरे को करीब से दिखाने से बच रहा है। मिथुन ने अपने बेटों को बिना ग्रूम किए डेब्यू क्यों करने दिया? क्षमा करें, ‘’लेकिन यह आदमी कैमरे के लिए तैयार नहीं लग रहा है।’’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मिथुन दादा आपका बेटा पूरी तरह से कार्टून लग रहा है किसी एंगल से हीरो नहीं लगता है वह बहुत बदसूरत है।निर्देशक बना देंगे बेहतर होगा…एक्टिंग बहुत खराब है।’’

वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि,’’वह बड़े पर्दे का हीरो मटेरियल बिल्कुल भी नहीं है। इसे नौकरी तलाशनी चाहिए।’’ इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ये कहां से हीरो लग रहा है?’’

बता दें कि, फिल्म बैड बॉय को राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित किया गया है। यह नमाशी की डेब्यू फिल्म हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 28 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: Farhad Samji ने फिल्म Hera-Pheri 3 से उन्हें हटाने की डिमांड पर फैंस को दिया यह करारा जवाब

Latest Posts

spot_img

you may like